RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक।

नैनीताल/उत्तराखंड 13 सितंबर।जिलाधिकारी वन्दना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अस्पताल बीडी पांडे नैनीताल में जिला चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष की आय व्यय का विवरण और चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित कार्यों एवं उन पर होने वाले व्यय को लेकर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अस्पताल में किसी भी उपकरण की आवश्यकता है तो जनहित में इसके लिए पहले से स्वीकृति लेकर उपकरण क्रय किए जाए। । इस दौरान चिकित्सक आवासों की मरम्मत, अस्पताल में मरीजों की भोजन व्यवस्था, इलेक्ट्रीशियन व सफाई कार्मिकों की नियुक्ति, आउटसोर्सिंग कर्मियों की अवधि बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। यूजर चार्जर अनुदान के रूप मे धनराशि प्राप्त हुई है उसे किस तहत खर्च किया जाना है के संबंध में प्रस्तावो की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रबंधन समिति की बैठक में विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा B D पांडे चिकित्सालय में सुविधाओं के विस्तार हेतु भूमि की अनुपलब्धता के दृष्टिगत सुझाव दिया गया की रैमजे चिकित्सालय की भूमि तथा भवन का प्रयोग उक्त उद्देश्य के लिए किया जा सकता है, प्रबंधन समिति की बैठक के बाद जिलाधिकारी द्वारा रैमजे चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया एवम सीएमओ को निर्देशित किया की चिकित्सकों के साथ विचार विमर्श कर कार्ययोजना एवम प्रस्ताव प्रस्तुत करें कि B D पांडे हॉस्पिटल के किन विभागो को भविष्य के विस्तार के दृष्टिगत रैमजे चिकित्सालय के भवन में शिफ्ट किया जा सकता है, सभी पक्षों के सुझाव लेकर इस विषय में निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में समिति के सदस्यों के सुझाव भी लिए गए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, विधायक प्रतिनिधि मनोज जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ भागरथी जोशी सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,छात्राएं हुई अत्यंत प्रसन्न!जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर नगर पंचायत की बैठक आयोजित।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:जिन मतदान कर्मियों के द्वारा मतदान कार्य में असमर्थता जताई गई है उनकी मेडिकल बोर्ड से कराई जाएगी चिकित्सीय जांच-जिलाधिकारी

rktvnews

भोजपुर :26 नवंबर को जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023-24 का होगा आयोजन।

rktvnews

वैशाली:जिला परिषद, वैशाली के अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में आशुतोष कुमार निर्वाचित।

rktvnews

Leave a Comment