RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की खनन टास्क फोर्स की बैठक।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)25 दिसंबर। बुधवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध बालू का परिवहन नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से ऐसे वाहनों को चिन्हित करते हुए सघन जांच अभियान चलाया जाए तथा दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने अवैध बालू खनन पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से औचक छापेमारी कर सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया। साथ ही सभी थानों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में कितने वाहनों की जांच की गई है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं।
बैठक में उपायुक्त ने अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को चेक पोस्ट की निरंतर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ करें, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की जीरो टॉलरेंस नीति है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीतने और स्केटिंग में भारत के पहले विश्व चैंपियन बनने पर आनंदकुमार वेलकुमार को बधाई दी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर उनकी अदम्य भावना और वीरता को सलाम किया।

rktvnews

भोजपुर:महादेवा मंदिर में 70 चयनित निर्धन महिलाओं को दिया गया कंबल।

rktvnews

दरभंगा:टैलेंट हंट प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

rktvnews

दिव्यांगजन कल्याण में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य।

rktvnews

सफलता की कहानी।

rktvnews

Leave a Comment