RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,छात्राएं हुई अत्यंत प्रसन्न!जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर किया सम्मानित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 29 अगस्त।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बड़ौत का निरीक्षण किया जिसमें 97 छात्राएं थी उन्होंने सभी छात्राओं से संवाद किया उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में जानकारी ली और जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी की छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जिसमें बालिकाओं ने जिलाधिकारी के हाथ की कलाई में राखी बांधी और उनका तिलक किया जिस पर जिलाधिकारी ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया ,उपहार पाकर छात्राएं अपने आप को अत्यंत प्रसन्न महसूस कर रही थी जिलाधिकारी ने कहा आज आप लोग सब अपने घर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहे हो अच्छे से रक्षाबंधन का त्योहार मनाना फिर आकर पढ़ाई मन लगाकर करना रक्षाबंधन का त्यौहार सामाजिक संबंधों को निभाने के लिए एक रक्षा का त्यौहार होता है जिसमें बहन भाई के हाथ में राखी बांधती है और उसकी रक्षा देने का वचन निभाता है इसी धार्मिक परंपरा के अंतर्गत आज जिलाधिकारी ने बड़ौत में व जिलाधिकारी की धर्मपत्नी ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय छपरौली में छात्राओं को रक्षाबंधन के पर्व के अवसर पर उपहार दिया और उन्हें शुभकामनाएं दी ।
जिलाधिकारी ने कहा छात्राएं मन लगाकर पढ़ेंगे तो एक दिन जनपद ,प्रदेश ,देश का नाम रोशन करेंगे महिलाएं आज के समय में हर लक्ष्य को साबित कर रही हैं महिलाओं में किसी भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है उन्होंने कहा छात्राएं आप पढ़े लिखे आपको पूरी तरीके से सपोर्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कस्तूरबा की व्यवस्था को देखकर यहां की छात्राओं से मेरा यही अनुरोध है कि अच्छे से पढ़ाई करें और आप सभी को सही मौसम आने पर दिल्ली आगरा के टूर भी कराए जाएंगे और छात्रावास में हर सुख सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत ,कस्तूरबा गांधी प्रधानाचार्य सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

जिलाधिकारी सारण ने स्वतंत्रता दिवस पर चौकीदार मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सहित आपदा आश्रित के बीच अनुग्रह राशि एवं जिले के इंटर व मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

प्रोजेक्ट वीर गाथा 3.0 के ‘सुपर-100’ विजेताओं को राजनाथ सिंह और धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में सम्मानित किया।

rktvnews

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने महिलाओं के कानून और अधिकार संबंधी किया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

आरा रेल थाने ने ट्रेन के डिब्बे से बरामद किए बियर के केन।

rktvnews

पटना : प्रदेश जदयू अध्यक्ष के समक्ष दिनेश ओझा ने मिलन समारोह मे ग्रहण की जदयू की सदस्यता।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले के 14 वां जिला सम्मेलन के लिए प्रतिनिधि चयन हेतु कुल 525 प्रत्याशियों ने किया नामांकन।

rktvnews

Leave a Comment