आरा/भोजपुर 23 नवंबर। जिला फुटबाल संघ भोजपुर आरा के तत्वाधान में जिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप 2023 /24 ( राधा शरण सिंह मेमोरियल फुटबॉल कप) का आयोजन वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में दिनांक 26 नवंबर 2023 से होगा भोजपुर जिला की कुल 15 टीमें भाग लेगी जो डी .एफ .ए. भोजपुर एवं बी.एफ .ए. पटना से पंजीकृत है इन टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है प्रत्येक ग्रुप से सर्वश्रेष्ठ एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी इस लीग का उद्घाटन मैच 26 नवंबर 2023 को शाहाबाद हीरोज एथलेटिक क्लब आरा बनाम दक्षिण एकौना फुटबॉल क्लब एकौना के बीच अपराहन 2:30 बजे से होगा 27 नवंबर 2023 से अपराहन 1:00 बजे से दो मैच होंगे इस आयोजन की तैयारी मे सुनील कुमार सिंह( संयोजक) लाल बहादुर लाल, अशोक मानव( दोनों पर्यवेक्षक) धर्मेश उपाध्याय ,मोहम्मद शमशाद, राजकुमार रवि कुमार ,रमेश सिंह ,डॉ रंजन कुमार सिंह , जीतू चंद्रवंशी ,मोहम्मद अशफाक सक्रिय हैं इसकी जानकारी संघ के सचिव रविन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया।

