RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारी को लेकर पितामहेस्वर, गोदावरी एवं अक्षयवट वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया।

गया/बिहार 13 सितंबर।जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा पितृपक्ष मेला 2023 के सफल आयोजन हेतु की जा रही तैयारी को लेकर पितामहेस्वर, गोदावरी एवं अक्षयवट वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया।
मोक्ष भूमि गया जी की धरती पर पितरों की मुक्ति की कामना लेकर आने वाले देश विदेश से लाखो लाख तीर्थयात्रियों द्वारा गया के विभिन्न प्रमुख विधियों पर पिंडदान का कार्य किया जाता है। गया के प्रमुख वेदियो में प्रेतशिला , रामशिला, देवघाट , अक्षय वट , गोदावरी, पिता महेश्वर, विष्णुपद सहित 54 वेदियों पर विशेष रूप से श्रद्धालुओं द्वारा पिंडदान तर्पण करने आते हैं।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला का आयोजन 28 सितंबर से 14 अक्टूबर तक निर्धारित है। उक्त पितृपक्ष मेला के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कर ले।
पिता महेस्वर वेदी स्थल निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पितृपक्ष मेला में 01 अक्टूबर को अत्यधिक पिंडदानी यहां तर्पण करने आते हैं। इस तिथि में यहां और अधिक मैन पावर के साथ समुचित सभी आवश्यक व्यवस्था करवाने का निर्देश डीएम ने सभी संबंधित पदाधिकारी को दिया है।
पिता महेस्वर कुंड की सफाई के लिये डीएम ने कहा कि जाल के माध्यम से पानी के ऊपर यत्र तत्र को साफ करवाये साथ ही फिटकिरी भी देखर पानी के गंदगी को हटवाए। कुंड के सीढ़ियों में लगे काई को साफ करवाये। कुंड में पानी के इनलेट एवं आउटलेट के बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि आउटलेट की पाइप जाम है, डीएम ने अविलंब ठीक करवाने को कहा साथ ही पर्याप्त संख्या में टॉयलेट एवं पानी की व्यवथा रखने को कहा। परिसर में बने चेंजिंग रूम को रंगा पुताई एवं दरवाजा का लॉक सिस्टम दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया साथ ही पूरे परिसर में रोशनी की पूरी व्यवस्था करवाने को कहा उन्होंने कहा की आवश्यकता पड़ने पर त्वरित गति से टेंपरेरी टॉयलेट की भी व्यवस्था करें। जहां भी गंदगी है उसे तुरंत साफ करवाये।
जिला पदाधिकारी में कार्यपालक अभियंता आईसीडी को निर्देश दिया कि पिता महेश्वर से परम ज्ञान निकेतन स्कूल की ओर जाने वाले सड़क को मरम्मत करवाये। उन्होंने कहा कि पिता महेश्वर घाट से मंदिर के आगे तक के गलियों को समतल करवाये।
इसके पश्चात गोदावरी सरोवर वेदी स्थल का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि पितृपक्ष मेला के पहला तिथि में जो पिंडदानी पुनपुन घाट नही जाते वह यहां गोदावरी सरोवर में पिंडदान करने आते हैं। डीएम ने सरोवर के गंदगी को जाल से साफ करवाने को कहा। सरोवर के बगल में झाड़ियों को साफ करवाने को कहा। यात्रियों की सुविधा के लिये यहाँ पर्याप्त नल का टैप लगवाने को कहा साथ ही अस्थायी टॉइलेट एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था करवाने को कहा। सरोवर के बाहरी परिसर से लेकर पीछे के साइड तक पूरा रौशनी की व्यवस्था करवाने को कहा। सड़क के किनारे अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगवाने को कहा। गलियों में फैले पाइप को कवर करवाने को कहा। पूरे गुणवत्ता के साथ सफाई करवाने को कहा।
इसके पश्चात अक्षयवट वेदी स्थल का निरीक्षण किया। टूटे टाइल्स को तेजी से ठीक करवाने को कहा। सफाई की पूरी व्यवस्था रखने को कहा। पानी जा जमाव न हो इसके लिये ड्रैनेज सिस्टम को दुरुस्त रखने को कहा। नालियों के उबड़ खाबड़ को देख कर डीएम ने पूरी लेबलिंग करवाने को कहा, ताकि यात्रियों को कोई दिक्क्क्त न हो। यहां भी टॉयलेट, पेयजल एवं चेंजिंग रूम की पूरी व्यवस्था करवाने को कहा।
निरीक्षण के क्रम में नगर विधायक डॉ० प्रेम कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक नगर, वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार, नोडल पदाधिकारी पितृपक्ष मेला दिवाकर कुमार, नगर निगम के तमाम अभियंता, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एव अभियंता गण, समाज सेवी अनंत कुमार अमन सहित गया जी के पुरोहितगण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: भाजयुमो जिलाध्यक्ष संग पुलिस अधिकारी की बदसलूकी और मारपीट अति निंदनीय, पुलिस अधिकारी पर होगी कार्रवाई: राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

सहयोग संकल्प फाउंडेशन से जनपद को मिलेगा फायदा : पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा

rktvnews

सीसीआई ने हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अतिरिक्त शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

rktvnews

जयपुर:वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बैंक ऑफ़ इंडिया एवं स्टार इंडिया यूनियन दाई-ईची लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बृहद जागरूकता गतिविधियों यथा प्रचार वाहन व नुक्कड़ नाटक मंचन आदि का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment