RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई केवाईसी और बैंक खाते की अंतिम तिथि 30 सितंबर।

बक्सर/ बिहार 09 सितंबर।जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर से प्राप्त सूचनानुसार कृषि निदेशक, बिहार, पटना के पत्रांक 4242 दिनांक 05.09.2023 के आलोक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत लंबित लाभार्थियों के ई-केवाईसी एवं आधार तथा एनपीसीआई से बैंक खाता को लिंक करने का कार्य कराया जाना है। इस योजना की 15वीं किस्त का भुगतान भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 के द्वितीय पक्ष में प्रस्तावित है। लंबित कार्य को पूर्ण करने हेतु भारत सरकार द्वारा 30 सितम्बर 2023 को कट ऑफ डेट निर्धारित किया गया है। इसके आलोक में इस योजना के लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु प्रत्येक हफ्ते में तीन दिन राजस्व ग्रामवार कैम्प आयोजित कराना है। लंबित ई-केवाईसी सत्यापन तथा लंबित बैंक खाते जिन्हें आधार एवं एनपीसीआई से लिंक किया जाना है, अभियान चलाकर पूर्ण किया जाना है। इस कार्य में किसान सलाहकार, एटीएम/बीटीएम/एसी को लगाकार कार्य ससमय पूर्ण किये जाने का निदेश प्राप्त है। इसमें सीएससी केन्द्र एवं आईपीपीबी का भी अपेक्षित सहयोग लिया जाय। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय, जन प्रतिनिधियों यथा मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य को भी अवगत कराते हुए इनकी भी सहभागिता ली जाय।
इस कार्य के साथ जिन लाभार्थी का आधार Missmatch है। उनका नाम आधार के अनुसार पीएम किसान के Farmer Corner पर जाकर Aadhar Edit Failure Record पर अविलंब ठीक कराया जाय। इसी अभियान के दौरान इस योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण कराया जाय। जिन पंचायतों में किसान सलाहकार का पदस्थापन नहीं है उन पंचायत/गाँवों में लाभार्थी का सत्यापन कृषि समन्वयक के द्वारा ही किये जाने का निदेश है।
उक्त सभी कार्य को ससमय पूर्ण कराने हेतु प्रत्येक सप्ताह में तीन दिन कैम्प का आयोजन कराना है। प्रत्येक पंचायत में कैम्प आयोजित करने हेतु दिनांक निर्धारित कर सभी कृषि समन्वयक को दे दी जा रही है। लंबित कृषकों की सूची सभी एसी के लॉगिन आई0डी0 में उपलब्ध है। जिला स्तर पर कैम्प द्वारा कि गई प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

Related posts

वैशाली:उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने मोहनपुर ,राघोपुर अस्पताल का किया निरीक्षण।

rktvnews

सारण:लोकशिकायत के द्वितीय अपील में सोनपुर के न्यू डायमंड मेडिकल हॉल की अनुज्ञप्ति की गई रद्द।

rktvnews

पटना: विधानसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर:अवैध हथियार से डराना पड़ा भारी,पुलिस ने की गिरफ्तारी🤪

rktvnews

भोजपुर:आरवाईए बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment