RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर अपनी ड्यूटी के प्रति लापरवाह: कयामुद्दीन अंसारी

भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/अनिल सिंह 09 सितम्बर। आज भाकपा माले के राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने सदर अस्पताल आरा का किया निरीक्षण। निरीक्षण पश्चात उन्होंने बताया की आज अचानक आरा सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा की आरा सदर अस्पताल का ओ.पी.डी.विभाग खुला है। ओ.पी.डी.विभाग निरिक्षण करने लगे तो ओ.पी.डी.विभाग मे मरीजों की भारी भीड़ थी।.हड्डी रोग विशेषज्ञ थे,मेडिसिन विभाग मे डॉक्टर थे.सर्जिकल विभाग मे पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे,कुर्सी खाली थी, उन्होंने कहा की लगभग 11:20 मे इस कमरे मे गये, 5 मिनट बाद फोटो लिया और लगभग आधा घंटा रुके पर डॉक्टर नहीं आये पुछने पर पता चला की सभी बड़े डॉक्टरों की हालत यही है कुछ डॉक्टर समय पर कभी नहीं आते, कुछ डॉक्टर आकर भी मरीजों को देखते नहीं है, इधर उधर जाकर बैठ जाते है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा सदर अस्पताल के डॉक्टर अपनी डियूटी के प्रति लापरवाह है,वे आपने नीजी क्लिनिक चलाने मे व्यस्त रहते है।
माले नेता ने कहा कि गोली स्पेशलिस्ट डॉक्टर सदर अस्पताल के सर्जिकल विभाग मे गोली लगे मरीजों का इलाज नहीं करते वे उक्त मरीज को अपने क्लिनिक पर बुला लेते है। उन्होंने कहा की सदर अस्पताल मे भारी संख्या मे दलाल लगे हुए है।

कयामुद्दीन अंसारी द्वारा सदर अस्पताल की साझा की गई तस्वीरें

भाकपा माले नेता व पूर्व विधान सभा प्रत्यासी कयामुद्दीन अंसारी ने कहा कि महिला चिकित्सक 9 बजे शाम के बाद सदर अस्पताल मे दिखलाई नहीं देती। इसलिए जच्चा बच्चा पर जान जाने का खतरा बना रहता है.आए दिन इस विभाग के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप मरीजों के परिजन लगा कर हंगामा करते है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बच्चा वार्ड की हालत महिला चिकित्सकों से भी दयनीय है।इसके डॉक्टर सदर अस्पताल के सामने अपना नीजी क्लिनिक चलाते है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के मंत्री श्री तेजस्वी यादव ने अपने आरा सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल का उदघाटन कर आरा वासियों मे एक उम्मीद जगायी थी.पर ये डॉक्टर सुधरने के लिए तैयार नहीं है अपने आरा सदर अस्पताल को बेहतर करने के लिए भाकपा माले आंदोलन चलाएगा।

Related posts

राजस्थान:शिक्षा मंत्री ने जारी किया नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 का परिणाम।

rktvnews

राजगढ़:कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सहपरिवार वृद्धाआश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपावली की खुशियां बाटी।

rktvnews

ज्ञान की गर्दन और हिंदुत्व की तलवार।

rktvnews

भोजपुर:नितीश-मोदी सरकार मे अपहरण,हत्या,बलात्कार जैसी घटना हो गई है आम, बिहार पुलिस केवल दारू -बालू से अवैध वसूली मे है व्यस्त : मनोज सिंह

rktvnews

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का ध्येय होना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

छत्तीसगढ़:संगीत-कला मनुष्य के तनावपूर्ण जीवन में ऑक्सीजन का काम करता है : राज्यपाल

rktvnews

Leave a Comment