RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रांची:मतदान के लिए प्रवासी मजदूरों से संपर्क साधेगा चुनाव आयोग।

श्रम विभाग को प्रवासी मजदूरों का डेटा उपलब्ध कराने का निर्देश।

गृह विभाग सिक्युरिटी एजेंसियों में कार्यरत लोगों से संपर्क कर मतदान के लिए करेगा प्रेरित।

RKTV NEWS/रांची(झारखण्ड )27 अप्रैल।चुनाव आयोग झारखंड के प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करेगा। इसे लेकर चुनाव आयोग कार्यालय में श्रम विभाग के साथ बैठक कर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने प्रवासी मजदूरों का डेटा आयोग को यथाशीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। श्रम विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि उनके पास 1 लाख 70 हजार प्रवासी मजदूरों का डेटा है। उनके मोबाइल नंबर भी हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को उनके मोबाइल नंबर पर बल्क मैसेज भेजकर उनसे चुनाव महापर्व में भागीदारी करने और मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा।
दूसरी ओर बैठक में शामिल गृह विभाग के अधिकारियों से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि वे विभिन सिक्युरिटी एजेंसियों से संपर्क कर उसमें कार्यरत कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करें। गृह विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनके पास 416 सिक्युरिटी एजेंसियों का डेटा है। वे इन एजेंसियों को स्पीड पोस्ट से पत्र भेजकर आयोग की मंशा से अवगत कराते हुए उनके यहां कार्यरत प्रवासी कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित करने को कहेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सिक्युरिटी एजेंसियों को आरपी एक्ट के तहत कर्मियों को सवैतनिक अवकाश देते हुए मतदान में शामिल कराने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त सचिव गृह मनीषा तिग्गा, संयुक्त श्रम आयुक्त, राकेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

चतरा:आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

बक्सर जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल जी०बी०ओ० +2 उच्च विद्यालय वंशवर में आयोजित शिक्षा संवाद में हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर जिला के 03 पंचायत जासो, कमरपुर एवं सरेंजा को टी0बी0 मुक्त किया गया घोषित।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:बच्चों को गुणवतापूर्ण भोजन कराएं मुहैया : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment