RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: यक्ष्मा उन्मूलन हेतु 100 दिनों के जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ।

सांसद ,जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन ने किया अभियान का शुभारंभ।

जागरूकता हेतु प्रचार गाड़ी को दिखाई गई हरी झंडी।

टीबी चैंपियन एवं निश्चय मित्रो को दिया गया प्रशस्ति पत्र।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)07 दिसंबर। आज यक्ष्मा उम्मूलन के लिए 100 दिन के जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का उद्घाटन, आरा सांसद सुदामा प्रसाद, जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन द्वारा जिला यक्ष्मा कोषांग, सदर अस्पातल कैम्पस आरा में किया गया एवं जिले में प्रचार प्रसार गाड़ी को हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा टीबी रोग पर विशेष चर्चा किया गया। डा० अबसार अहमद संचारी रोग पदाधिकारी (यक्ष्मा) द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जिले से यक्ष्मा उन्मूलन हेतु उपस्थित गणों को संकल्प दिलाया गया साथ ही टीबी चैम्पीयन / निश्चय मित्रों को प्रसस्ति पत्र दिया गया।
इस अवसर पर यक्ष्मा मरिजों को पोषण आहार दिया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान में टीबी रोगियों की पहचान, निदान और उपचार को सुनिश्चित करने के साथ ही आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है। इस जन भागीदारी अभियान के तहत टीबी रोगियों की पहचान करना ,टीबी से होने वाली मृत्युदरं को कम करना,
संक्रमित होने हो, से रोकने के लिए प्रयास तेज करना है।

जनभागीदारी गतिविधियां

इस अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों के अन्तर्गत 7 दिसंबर 2024 को अभियान के शुभारंभ, 08 से 22 दिसंबर तक जोखित वाली जनसंख्या को प्रेरित करना, 23 से 31 दिसंबर तक प्रभावशाली व्यक्यिों, धर्मगुरूओं एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, 01 से 12 जनवरी 2025 तक निर्वाचित प्रतिनिधिं का सहयोग, 13 से 24 जनवरी 2025 तक प्रभावशाली व्यक्यिों एवं युवाओं की भागीदारी, 25 से 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के दौरान टीबी संदेश, 27 से 2 फरवरी 2025 तक सरकारी विभागों में निःक्षय शपथ, 03 03 से 25 फरवरी 2025 तक स्वा० संस्थान में निःक्षय शिविर, 25 से 28 तक मीडिया की भागीदारी 1 से 7 मार्च 2025 निश्चय मित्र की खोज एवं 8 मार्च से 23 मार्च तक स्कूल, कॉलेज आदि में प्रचार प्रसार 24 मार्च 2025 को अभियान का समापन किया जाएगा ।
उक्त अभियान के कार्यक्रमों में अपर मुख्य चिकत्सा पदाधिकारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, डब्लु एच०ओ० सलहाकार डा बी० सौरभ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक / स्वास्थ्य प्रबंधक, जिला यक्ष्मा केन्द्र के कर्मीगण, डी०एफ०वाई० भोजपुर टीम की उपस्थिति रही ।

Related posts

राजस्थान:एसडीआरएफ व एनडीआरएफ का संयुक्त ऑपरेशन -दौसा में 35 फीट गड्ढे में फंसी 2 साल की मासूम नीरू को किया रेस्क्यू ।

rktvnews

नारी अपहरण !

rktvnews

भोजपुर:न्यायालय जिला दंडाधिकारी ने 37 अपराधकर्मीयों पर नोटिस किया निर्गत।

rktvnews

भोजपुर:पंडित दूधेश्वर लाल स्मृति संगीत समारोह में राग संगीत की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

हनुमानगढ़:975 पीठासीन अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण शिविर आयोजित!जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण, निष्पक्ष और कॉन्फिडेंशियल मतदान के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment