RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर से लापता स्वर्ण व्यवसायी आरा से बरामद।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) ,17 मई। बक्सर से लापता करनामेपुर के एक स्वर्ण व्यवसायी सरोज कुमार वर्मा को पुलिस ने आरा से बरामद किया है। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर के स्व त्रिलोकी प्रसाद का पुत्र सरोज कुमार वर्मा (28 वर्ष) 3 मई 2023 को 11 बजे दिन में अपने घर करनामेपुर से सोना के दुकान का सामान खरीदने के लिए बक्सर गया था। वहाँ से उसने अपनी पत्नी पूजा देवी को मोबाइल पर बताया कि वह रात 8-9 बजे तक घर वापस आयेगा। परंतु रात में घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों और सगे संबंधियों ने बक्सर स्थित सोना बाजार में जाकर उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन वहां पर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंत में 6 मई 2023 को सरोज कुमार वर्मा के भाई मनोज प्रसाद ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट करनामेपुर ओपी थाना में लिखवाई जिसके आलोक में कांड संख्या 181/23 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि एवं आईओ उदय शंकर और पुलिस बल के साथ नाटकीय तरीके से आरा बस स्टैंड के पास से सरोज कुमार वर्मा को बरामद कर लिया। पुलिस ने व्यवहार न्यायालय आरा में सरोज कुमार वर्मा का धारा 164 के तहत बयान कराया।

Related posts

8 जुलाई तक चलेगा पुस्तकालय में यूथ जोड़ो अभियान!मिट द टॉपर सेमिनार में शासन सचिव नवीन जैन और गौरव अग्रवाल विधार्थियों के सवालों से होंगे रूबरू।

rktvnews

सारण वन प्रमंडल द्वारा पक्षी अवलोकन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंजरापोल गौशाला में की गोसेवा एवं रक्तदान शिविर का किया अवलोकन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में सदा अंकित रहेगा;जिला पदाधिकारी

rktvnews

महाकुंभ:खोए हुए परिजनों को अपनों से मिला रहा खोया-पाया केंद्र, एआई तकनीक साबित हो रही वरदान।

rktvnews

नारनौल:दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरण समारोह आयोजित!एपीसीपीएल की ओर से जारी 50 लाख रुपए की राशि के उपकरण वितरित।

rktvnews

Leave a Comment