RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

डी ए वी पब्लिक स्कूल,चतरा!अंतर्विद्यालयी क्विज़ प्रतियोगिता में डी. ए. वी. चतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन।

चतरा/झारखंड 06 सितंबर।आज नाज़रेथ स्कूल, चतरा के तत्वावधान में सी. बी. एस. ई. द्वारा संचालित ‘हब ऑफ़ लर्निंग’ के अंतर्गत अंतर्विद्यालयी क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें ‘हब ऑफ़ लर्निंग’ में आने वाले सात विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें डी. ए. वी. चतरा के मास्टर शिवम कुमार तथा मास्टर पार्थ प्रकाश ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा विद्यालय का नाम रौशन किया।
ज्ञात हो कि सी. बी. एस.ई. द्वारा संचालित विद्यालयों के शिक्षा एवं अन्य गतिविधियों के स्तर में किस प्रकार उन्नयन हो सके इसका संयोजन ‘हब ऑफ लर्निंग’ के द्वारा किया जाता है।
कार्यक्रम में स्कॉट शिक्षक के रूप में डी. ए. वी. चतरा के शिक्षक अक्षय नारायण मिश्र उपस्थित थे।
विद्यालय के प्राचार्य सैय्यद एजाज़ अहमद के द्वारा सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गई।

Related posts

नवनियुक्त अध्यक्ष दुर्गाराज को आर के सिंह ने दी शुभकामनाएं।

rktvnews

डॉ. दिनेश दास ने आज संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम जनमन योजना से बदल रहा जनजातीय समुदाय का जीवन :राज्यपाल

rktvnews

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

भाकपा – माले ने दिया शालिग्राम पासवान को श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एमएसएमई फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, एमएसएमई फार्मा क्षेत्र में स्व-नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया ।

rktvnews

Leave a Comment