RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार विधान परिषद उपचुनाव को ले जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 अप्रैल।आज भोजपुर समाहरणालय सभागार में बिहार विधान परिषद के भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 के निमित्त मतदान कार्मिकों—पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी (प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय) को जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा प्रथम प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया द्वारा सभी मतदान कार्मिकों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, उन्हें मतपेटिका के सही उपयोग तथा विभिन्न प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक एवं त्रुटिरहित ढंग से भरने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर वरीय एवं नोडल पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग), उप निर्वाचन पदाधिकारी भोजपुर, प्रशिक्षण कोषांग के जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षक एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 84वें सीआरपीएफ दिवस परेड के लिए सीआरपीएफ को बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भूअर ओझा ने की जिलाधिकारी से चर्चा।

rktvnews

दुमका:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के तहत उपायुक्त ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभाग का किया गया समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

सारण:चुनाव प्रचार में प्रयुक्त होने वाली विभिन्न सामग्रियों के दर निर्धारण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment