RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा में माले ने महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन मनाया!

महात्मा ज्योतिबा फुले के सपनों को मोदी सरकार कारपोरेट घरानों को बेच रही है।जनता के बीच 11-14 अप्रैल तक सद्भावना-एकता अभियान चलाएगी-माले!

RKTV NEWS/अनिल सिंह,11अप्रैल।महान समाज सुधारक महात्मा ज्योति बा फुले के 196 वें जयंती के अवसर पर माले के द्वारा पार्टी जिला कार्यालय श्री टोला आरा में जयंती मनाई गई तथा उनके तैलय चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!इसके साथ ही इस अवसर पर 11-14 अप्रैल तक सद्भावना एकजुटता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया!
इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले को एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।
भाकपा-माले ने 11 अप्रैल ज्योतिबा फुले के जन्मदिन से लेकर 14 अप्रैल तक सद्भावना-एकता अभियान चलाने का निर्णय लिया जिसमें लोगों के बीच समाजिक ताने-बाने को खत्म करने वाले फासीवादी ताकतों के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा!
इस दौरान माले नेताओं ने कहा कि गुलामी के दिनों में आम जनता में जहां शिक्षा के प्रति अज्ञानता थी लोग रूढ़िवादी व्यवस्था के जकड़न में जकड़े हुए थे। अंग्रेजी शासन में पढ़ने का अधिकार नहीं था उस दौर में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई और लोगों को शिक्षित करने के लिए आगे बढ़े! लेकिन आज मोदी सरकार में ज्योतिबा फुले के सपनों को अदानी-अंबानी के हाथों सौंपा जा रहा है। ज्योतिबा फुले ने जहां शिक्षा के प्रति अलख जगाया तो वहीं दूसरी तरफ मोदी सरकार में पूरे शिक्षा व्यवस्था को चौपट कर दिया गया शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है जिससे आम छात्रों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है!शिक्षा को मुनाफे का व्यवसाय समझ लिया गया है।सरकारी स्कूल ,कॉलेजों को बंद कर निजी शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है जो देश और समाज के लिये आत्मघाती है। इसलिए ज्योतिबा फुले के सपनों को पूरा करने के लिए मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है!कार्यक्रम में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य,क्यामुद्दीन अंसारी,शब्बीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य जितेंद्र सिंह,नगर कमेटी सदस्य राजेंद्र यादव,सुरेश पासवा, हरिनाथ राम,रामाशंकर प्रसाद,बबलू गुप्ता,संतविलास राम कृष्णरंजन गुप्ता,रणधीर कुमार राणा,देवानंद पासवान,गिरजा राम,लक्ष्मी पासवान आदि कई लोग शामिल थे!
कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने किया!

Related posts

इंदौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल

rktvnews

निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी भोजपुर एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी,भोजपुर द्वारा ईवीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया

rktvnews

गढ़वा:पर्यटन विकास को मिलेगी नई गति: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सीतामढ़ी:आगामी लोकसभा निर्वाचन –2024 में सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के मद्देनजर जिला स्वीप कोषांग की की गई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment