RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

दूध उत्पादक किसानों का जीवन नारकीय, उन्हें सरकार अनुदान दे और बाजार उपलब्ध कराए – क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)06 सितंबर। आरा नवादा के एक खटाल का निरिक्षण करने पहुंची भाकपा माले की टीम ने निरीक्षण के दौरान बताया की दुग्ध उत्पादकों का जीवन नारकीय है गोबर,किचड़, गंदगी, मच्छर के साथ एक तंबू नुमा टेंट जैसे मकान मे खाते,सोते और लोगों कि सेवा मे रात-दिन तत्पर रहते है दूध उत्पादक।
निरीक्षण दल ने कहा की दूध उत्पादन कर मरीजों, सहित आम जन की सेवा करते दूध उत्पादक किसान वे गरीब है जो दूध बेंचकर अपना जीवन बसर करते है,उनकी जिन्दगी नारकीय है।दिन रात पशु सेवा मे लगे रहते है। उन्होंने कहा की दूध उत्पादक किसान की उपेक्षा करती है सरकार। उन्होंने सरकार से दूध उत्पादकों के लिए मंड़ी और सालाना एक लाख अनुदान की मांग की तथा उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और उनके पेशे के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने की मांग की है। इस टीम मे मुख्य रूप से भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी व भाकपा माले नेता कृष्ण रंजन गुप्ता,मुना रजक आदि शामिल थे।

Related posts

राजस्थान:प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबसे अधिक पानी वाला राज्य होगा राजस्थान: सी आर पाटिल

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:जीवन निर्माण में रामायण की महिला पात्र का विशेष योगदान है:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के रोजगार मेला में 447 युवा युवतियों को मिला रोजगार।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे जप्त शराब विनष्ट।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment