RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:बिहार को स्कूल चाहिए त्रिशूल नहीं , भाकपा-माले बाहुबली परंपरा पर नहीं जनबल पर भरोसा करती हैं:महबूब आलम

इंडिया गठबन्धन समर्थित माले उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष उतरे महबूब आलम।

RKTV NEWS/पीरो ( भोजपुर)06 नवम्बर।तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबन्ध समर्थित माले उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष भाकपा – माले विधायक दल नेता व बलरामपुर के विधायक महबूब आलम पीरो में कई जगहों पर लोगों से जनसंवाद किया ।
जिसमे उन्होंने कहा कि बिहार को बदलना है. हमें नया बिहार चाहिए. बाबा साहब ने जो संविधान दिया था उस संविधान में हिंदुस्तान के सभी नागरिकों से यह वादा किया गया था इसमें कोई धार्मिक भेदभाव नहीं होगा, जाति के नाम पर भेदभाव नहीं होगा. आपकी भाषा कुछ भी हो, आपकी बोली कुछ भी हो,आपका धर्म कुछ भी हो, आप कुछ भी खाते हो, कोई फर्क नहीं पड़ता है. हिंदुस्तान का संविधान गारंटी करेगा कि भारत के तमाम नागरिकों को बराबरी का हक मिले, सबके लिए बराबरी, सबके लिए सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय का लक्ष्य संविधान के पहले पन्ने पर है.
उन्होंने कहा कि आज वह संविधान खतरे में है. लगातार उसपर हमला हो रहा है. गरीबों पर बुलडोजर चल रहा है. दलितों पर हमले हो रहे हैं. महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और ऐसे ही दौर में हम देख रहे हैं कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी के कुछ जहरीले नेता त्रिशुल की बात कर रहें हैं जबकि बिहार की जनता को स्कूल व अस्पताल, रोजगार चाहिए।
उन्होंने कहा कि तरारी की जनता दंगाई अपराधी को नहीं देगी समर्थन यहां की जनता ने बाहुबली परम्परा को ध्वस्त किया है। यह धरती शहीद के विरासत वाले जिउत सहतू बुटन रामेश्वर अहीर , जगदीश मास्टर , राम नरेश राम की है और उनके सह्योधा रामत्वकया के बेटे राजू यादव को अपना नेता मानती है और बड़े बहुमत से इनको जीता कर विधानसभा भेजेगी।

Related posts

नरवा मिशन के तहत नालों के उपचार से मिल रहा लाभ।

rktvnews

भोजपुर:शहीद दानिश आलम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए विधायक सहित भाजपा जिलाध्यक्ष एवं नेतागण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : उप मुख्यमंत्री जितेंद्र शुक्ल

rktvnews

राजस्थान: योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंच अहम कड़ी, गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सरकार का ध्येय:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

स्व बैजनाथ प्रसाद गुप्ता और राम सवारी देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा आयोजित,गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरित।

rktvnews

राजस्थान:3 जून को ‘वुमेंस साइक्लोथॉन’ और गीले कचरे से खाद बनाने पर कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment