
पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अगस्त।4अगस्त को मां केवल चैरिटेबल टस्ट्र के सभागार में ग्रामीण चिकित्सा समन्वय समिति पटना प्रमंडल के अध्यक्ष डाक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह के अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई । मंच संचालन डा अभिनेश कुमार ने किए।कार्यक्रम मे डा उमेश कुमार सिंह ने सहयोग करते हुए कहा कि डा एल बी सिंह के त्याग व तपस्या के फलस्वरूप एकजुट होकर हमारे चिकित्सक बिहार प्रदेश के समुचित चिकित्सा विकास मे योगदान करेंगे। चिकित्सको के बीच सामंजस्य स्थापित और बेहतर करने पर जोर देते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन मे बताए कि प्रशिक्षण फल मधुर रुप ले चुका है।
अब जरुरत है सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चिकित्सा क्षेत्र में हम सभी को सुधार के अपना श्रेष्ठतम दे।पटना प्रमंडल के सभी जिलाध्यक्ष व मुख्य पदाधिकारीयो ने अपने सम्बोधन में सरकार के प्रयास व प्रयोग को सराहनीय कदम बिहार राज्य मे ग्रामीण चिकित्सको के लिए बताए। साथ-साथ इला मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर अमिस कुमार डॉक्टर शिल्पी सिन्हा ने अपने अनुभव शेयर किए। जिसमें काफी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों की उपस्थिति थी। डॉ शैलेंद्र कुमार यादव डॉक्टर मनीष कुमार डॉ मनोज कुमार डॉक्टर जितेंद्र कुमार डॉ आलोक कुमार डॉ केडी प्रताप डॉ विनोद कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।

