RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी ने मनाया अपना तीसरा स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )02 अक्टूबर। आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम रमना मैदान आरा में संचालित गोल्डेन बेबी फुटबॉल एकेडमी ने अपना तीसरा स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया।
इस समारोह के बतौर मुख्य अतिथि विधान पार्षद जीवन कुमार, गुड्डू बाबूआन, यशवंत नारायण, अभय विश्वास भट्ट और जसवंत यादव थे।समारोह की शुरुआत एक प्रदर्शन मैच से हुई जिसमें येलो टीम ने ग्रीन टीम को दो गोल से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया!
मैच खत्म होने के बाद एकेडमी द्वारा वैसे खिलाड़ी को सम्मानित भी किया जो पूरे बिहार में भोजपुर का नाम अपने खेल के दम पर रोशन किया जिसमें राजलक्ष्मी, साक्षी, संस्कृति,आयुष(सभी तीरंदाजी) और पीयूष तिवारी को फुटबॉल में इंडियन लीग खेलने के उपलब्धि हेतु सम्मानित किया गया!
अंत में मुख्य अतिथि के द्वारा केक काटकर तीसरी वर्षगांठ मनाया गया, केक कटते ही बच्चों ने खूब तालियां बजाई और अबीर, गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया! अकादमी के सचिव राजीव रंजन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए समारोह समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर उपस्थित लोगो मे मुख्य रूप से अकादमी के अध्यक्ष अनिल तिवारी, कोषाध्यक्ष तुरवान सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार केसरी, उप सचिव सिरिनी मशीदा, कार्यकारिणी सदस्य बबलू सिंह, शशि भूषण सिंह, सीमा कुमारी,अंशु कुमारी, मजहर खान, मुख्य सलाहकार सिम्मी कुमारी,आर्चरी के कोच नीरज कुमार सिंह, कुमार विजय,जनादेश के संपादक मुकेश कुमार समेत सैकड़ों खेल प्रेमी थे।

Related posts

झारखंड:आईटी टावर झारखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार का एक नया द्वार खोलेगा।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी संजय सिंह टाइगर ने किया सघन जनसम्पर्क।

rktvnews

श्री कृष्ण की बाल लीलाएं मोक्षदायिनी : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

नवादा: आगामी 9 दिसंबर के लोक अदालत को ले बैठक।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन फॉर जस्टिस (आइलाज) ने तरारी उपचुनाव में इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई एमएल प्रत्याशी राजू यादव का समर्थन का किया ऐलान!

rktvnews

गिरीडीह:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment