RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई

रायपुर/छत्तीसगढ 30 अगस्त।जशपुर विकाखण्ड के ग्राम पंचायत पोरतेंगा निवासी छेनो बाई और उनके परिवार के लिए मनरेगा के तहत 3 लाख रूपए की लागत से बनी डबरी वरदान साबित हुई है। वर्षा आधारित एक मात्र फसल की खेती करने वाली छेनो बाई और उनके परिवार के लोग अब दोहरी फसल लेने लगे हैं। डबरी में मछली पालन तथा साग सब्जी की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी होने लगी है।
छेनो बाई ने बताया कि उनके परिवार के पास पैतृक कृषि भूमि है परन्तु सिंचाई के साधन न होने की वजह से खेती करना बेहद जोखिम भरा होता था। वर्षा काल में बमुश्किल एक फसली खेती से 8 सदस्यीय परिवार के गुजर बसर में परेशानी होती थी। मनरेगा के तहत शासन की ओर मेड़ बंधान और डबरी निर्माण की जानकारी मिलने पर उन्होंने रोजगार सहायक से मुलाकात कर इसके लिए ग्राम पंचायत को विधिवत आवेदन दिया।

मत्स्य पालन के साथ साग-सब्जी की भी कर रही हैं खेती
अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति हुई मजबूत हुई

उनके खेत में डबरी निर्माण के लिए 3 लाख रूपए की स्वीकृति मिली। इस कार्य से उनके परिवार के सदस्यों एवं अन्य ग्रामीणजनों सहित कुल 46 परिवारों को अतिरिक्त रोजगार भी प्राप्त हुआ।
मनरेगा के तहत् खेत में बनी डबरी में अब साल भर पानी बना रहता है जिसके चलते फसल सिंचाई को लेकर चिंता खत्म हो गई है। वह और उनके परिवार के लोग अब निश्चिंतता के साथ खेती करने लगे है। वर्ष में दोहरी फसल के साथ ही साग-सब्जी का भी उत्पादन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा मछली पालन के लिए मत्स्य बीज अनुदान में दिया गया है। मछली पालन से अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।

Related posts

भोजपुर:जीवनपर्यंत गुरु की आवश्यकता रहती है:शिवदास सिंह

rktvnews

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

देवघर:राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर उपायुक्त सख्त; सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से 25 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत “सेवा का अधिकार सप्ताह” का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

मलेरिया पीड़ित लिट्टीपाड़ा और सुंदरपहाड़ी गांवों का 8 किलोमीटर की पहाड़ी यात्रा पैदल और मोटरसाइकिल से दौरा कर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए बाबूलाल मरांडी।

rktvnews

विशेष ओलंपिक- ग्रीष्मकालीन खेलों के लिए 198 एथलीटों सहित 280 सदस्यों वाला भारतीय दल बर्लिन रवाना हुआ।

rktvnews

Leave a Comment