RK TV News
खबरें
Breaking Newsवित्तीय

ऋण स्वीकृति एवं वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैंप आयोजित!ऋण राशि का सदुपयोग और ससमय लौटाना जरूरी:जिलाधिकारी भोजपुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 25 सितंबर। आज जिला उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजना अंतर्गत भोजपुर जिला समाहरणालय के सभागार में ऋण स्वीकृति, वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैंप का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी भोजपुर ने की।
इस कैंप में पीएमईजीपी योजना के 72 तथा पीएमएफएमई के 12 लोगों के बीच 2.90 करोड़ का ऋण स्वीकृति एवं 12 लाभको के बीच 1.90 करोड़ का ऋण विपरीत किया गया। कैंप में उप विकास आयुक्त विक्रम वीरकर, जिला उद्योग केंद्र भोजपुर के महाप्रबंधक श्याम किशोर पटेल, मंडल प्रमुख पंजाब नेशनल बैंक संदीप डोंगरे , संजीव कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, राजेश कुमार चौधरी जिला अग्रणी बैंक पीएनबी क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक किशन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विदित हो कि वर्ष 2023 24 में पीएमईजीपी योजना में निर्धारित लक्ष्य 458 के विरुद्ध 178 तथा पीएमएफएमई के 308 के विरूद्ध 95 लाभुको को अब तक ऋण स्वीकृत किया गया।
जिला पदाधिकारी भोजपुर ने सभी लाभुकों को ऋण राशि का सदुपयोग करने तथा ससमय लौटाने का अनुरोध भी किया।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान एवं बाल गृह का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

सुरेश गोपी ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला।

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री मोदी के फिटनेस और स्वास्थ्य के विज़न का अहम हिस्सा है फिट इंडिया मूवमेंट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:जिला शिक्षा कार्यालय में नव नियुक्त कर्मियों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित।

rktvnews

रायपुर : अब जंगल में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियों की ओर नहीं जाते पहाड़ी कोरवा राजकुमारी के कदम।

rktvnews

Leave a Comment