पटना/बिहार 30 अगस्त। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राज्य सहित सभी देशवासियों को रक्षा बंधन त्योहार पर बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।
नीतीश कुमार ने कहा की रक्षा बंधन भाई बहन के बीच प्यार एवं स्नेह का त्योहार है।इस दिन बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी जीवन भर रक्षा करने का वचन देते हैं।उन्होंने कहा की राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध हैं । आज के दिन हम सभी को महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सशक्तिकरण का संकल्प लेना चाहिए।

