RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

इंदौर:विधुर नगर में एक हजार 182 किलोग्राम अवैध भांग बरामद,आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 25 अप्रैल। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आज 25 अप्रैल 2026 को विधुर नगर क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी संजय मिश्रा के निवास 102-B, विधुर नगर पर दबिश दी गई। जहाँ से अवैध रूप से संग्रहीत भांग बुरादा बरामद किया गया। मौके से कुल एक हजार 182 किलोग्राम भांग बुरादा आरोपी के कब्जे से जप्त किया गया,जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 2 लाख 36 हजार 400 रुपए है।
उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह कार्रवाई कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाह एवं कमलेश सोलंकी (उड़न दस्ता प्रभारी) के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यवाही में आरक्षक मुकेश रावत एवं अजय का विशेष योगदान रहा।

Related posts

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

उज्जैन: 10 करोड़ से अधिक की लागत से महाराजवाड़ा बनेगा हेरिटेज होटल।

rktvnews

बक्सर : डीएम की अध्यक्षता में नगर निकायों के लैण्डफिल साईट एवं निकाय अंतर्गत संचालित योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-जिला अपर दंडाधिकारी नवादा ने आंतरिक राजस्व संसाधन की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

एमडीजे विद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम! सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ एक बार फिर से रचा इतिहास

rktvnews

नागरिकता संशोधन अधिनियम, 2019 के सकारात्मक पहलू।

rktvnews

Leave a Comment