RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

पूर्वी चंपारण:संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।

होम डिलीवरी मुक्त करने हेतु तेतरिया के पुनास पंचायत वार्ड नं. 14 में फैलाई जा रही है जागरूकता।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)14 दिसम्बर।संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत होम डिलीवरी मुक्त करने हेतु तेतरिया प्रखंड के पुनास पंचायत वार्ड नं. 14 में आशा व आईसीडीएस व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से जनसमुदाय के बीच बैठक करते हुए जागरूकता फैलाई जा रही है।इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में जागरूक कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लाभों से अवगत कराया जा रहा है।इस सम्बन्ध में सहयोग हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार की अध्यक्षता मे हुए बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए एक ब्लॉक कंवर्जेंस फोरम का गठन किया जाएगा, ताकि स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार किया जा सके और प्रसव संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा सके। इस अभियान के जरिए यह उम्मीद जताई गई है कि पुनास पंचायत में संस्थागत प्रसव की संख्या में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि मुकेश कुमार एवं राणा फ़िरदौस ने ग्रामीणों को बताया कि संस्थागत प्रसव जच्चा और बच्चा दोनों के लिए सुरक्षित है और इससे प्रसव संबंधित जटिलताओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। वहीं जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीणों को बताया गया कि संस्थागत प्रसव में चिकित्सा देखभाल और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध होती हैं, जो घर पर प्रसव करने से न केवल सुरक्षित होती हैं, बल्कि इससे मां और बच्चे दोनों की जान का खतरा भी कम होता है। साथ ही, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करने और उन्हें बुलाकर चेकअप करवाने का निर्देश दिया गया है।

Related posts

देहरादून: मुख्यमंत्री ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो के प्रोसेडिंग विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

आंध्रप्रदेश:कृषि मंत्रालय ने दक्षिणी राज्यों में कृषि योजनाओं के कार्यान्वयन की मध्यावधि समीक्षा की।

rktvnews

ग्वालियर:नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला व रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

भोजपुर: आरा में हिंदू संचालन समिति द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: एसपी ने गड़हनी थाने में अनुसंधानकर्ताओं संग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

पिछड़े/कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु चलाया जा रहा विधिक जागरूकता कार्यक्रम!06 अगस्त को अलीनगर प्रखण्ड में, 12 अगस्त को सदर प्रखण्ड में, 13 अगस्त को हायाघाट प्रखण्ड में तथा 20 एवं 27 अगस्त को बेनीपुर प्रखण्ड में होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment