RKTV NEWS/पूर्वी चम्पारण (मोतिहारी)03 अप्रैल।लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर प्रेक्षक कोषांग को दिए गए दायित्व एवं अभी तक किए गए कार्य की समीक्षा बैठक कोषांग के नोडल पदाधिकारी अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सदर मोतिहारी एवं उप समाहर्ता जिला नजारत शाखा,पूर्वी चंपारण के द्वारा किया गया। बैठक में कोषांग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों से अभी तक किए गए कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई और माननीय प्रेक्षक गण के आने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाओं को पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया। नोडल पदाधिकारी ने कहा कि एक-एक चीजों की बारीक समीक्षा कर सभी कार्यों को ससमय पूर्ण कराई जाए।

