RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

पहला गारन्टी कार्ड एवं 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली लाभार्थी महिलाओं ने बांधी मुख्यमंत्री को राखी! 31 अगस्त तक जारी रहेगी बस किराये में शत-प्रतिशत छूट।

जयपुर/राजस्थान 30 अगस्त। बुधवार को रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर प्रथम गारन्टी कार्ड एवं पहला 500 रूपए का सिलेण्डर प्राप्त करने वाली महिला लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा। जयपुर के महापुरा निवासी पूजा देवी एवं सरजू देवी ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मंहगाई राहत शिविरों एवं इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।
पूजा देवी ने कहा कि 500 रूपए में गैस सिलेण्डर के साथ-साथ अन्नपूर्णा राशन किट, 25 लाख का चिरंजीवी बीमा, 10 लाख का दुर्घटना बीमा, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसी योजनाओं से उन्हें लाभ मिला है।  सरजू देवी ने कहा कि मनरेगा में 25 दिन के अतिरिक्त रोजगार, 750 की जगह 1 हजार रूपए वृद्धावस्था पेंशन जैसे निर्णयों से उन्हें मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लाई गई योजनाओं से उनके परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं आमजन को राहत पहुंचाने वाली ये योजनाएं जारी रहनी चाहिए।
गहलोत ने महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर दी गई रोड़वेज बस किराये में शत-प्रतिशत छूट को 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा की। इस दौरान श्री गहलोत की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत एवं पुत्री सोनिया गहलोत अनखड़ भी उपस्थित रही।

Related posts

एक ही सुर के गायक — हिंदू-मुस्लिम

rktvnews

बिहिया स्टेशन से लावारिस हालत में बैग से देशी शराब बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजीभाई देसाई को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:”सी-विजिल एप” पर उल्लंघन की मिली 4 हजार 292 शिकायतें।

rktvnews

वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन।

rktvnews

Leave a Comment