RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

नितिन गडकरी ने पैकेज-1 के निर्माण के लिए 626.92 करोड़ रुपये की मंजूरी दी, जिसमें अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 (फ्रंटियर हाईवे) का सरली-हुरी खंड शामिल है।

नई दिल्ली/06 फरवरी।केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 (फ्रंटियर हाईवे) के सरली-हुरी खंड को शामिल करते हुए पैकेज -1 के निर्माण के लिए 626.92 करोड़ रुपये मंजूर किए।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि कुरुंग कुमेय जिले में ईपीसी मोड पर बनाई जाने वाली इस 35 किलोमीटर की परियोजना का लक्ष्य निर्बाध और सुरक्षित यातायात प्रवाह को सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगे कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि इस क्षेत्र के गांवों की एक-दूसरे के साथ पूरे वर्ष कनेक्टिविटी बनी रहेगी, जिससे इस जिले के पहाड़ी इलाकों में सामाजिक-आर्थिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

लोक जागरण और अभिव्यक्ति कौशल : खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने ग्रामीणों को कला और शिक्षा से जोड़ा।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत विभिन्न अपीलाथिर्यो द्वारा अपील वाद की गई सुनवाई।

rktvnews

भोजपुर:जे पी सेनानी,डॉ•उमेश चंद्र सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

rktvnews

डॉ० राम मनोहर लोहिया

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से की शिष्टाचार भेंट

rktvnews

Leave a Comment