RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिलाधिकारी ने निवाली में खसरा नंबर 451व 674 का किया डिजिटल सर्वे।

बागपत/उत्तर प्रदेश 30 अगस्त।शासन की ई खसरा नीति के अंतर्गत आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ग्राम निवाली में खसरा नंबर 451व 674 पर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। जिसके अंतर्गत खेतों की खसरा संख्या को डिजिटल करण किया जा रहा है जो लेखपाल खसरा को मैन्युअल भरते थे और जिसमें समय भी लगता था और समय से अपडेट भी नहीं हो पाती थी इस डिजिटल डाटा को कृषि विभाग व राजस्व विभाग की टीम द्वारा मिलकर किया जा रहा है यह योजना उत्तर प्रदेश के 21 जनपदों में 100% गांव में व 54 जनपदों में 10 गांव के लिए की जा रही है जिसमें से जनपद बागपत भी एक है जिसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 45 दिनों के अंतर्गत 10 गांव का डाटा डिजिटल कर लिया जाएगा खेत का डाटा डिजिटल होने से सिंचाई के संसाधन का पता लग सकेगा क्या फसल हो रही है गन्ना है, गेहूं है, धान है ,ज्वार है बाजार है जो भी आदि फसल है या अन्य सुविधा के संबंध में भी इसका पता लग जाएगा ई खसरा से किसान को बहुत लाभ मिलेगा अब इसे डिजिट किया जा रहा है जिससे किसानों को भी बहुत लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव उपस्थित रहे।

Related posts

प्रशांत किशोर होंगे बांकीपुर विधानसभा उप-चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी, कोर कमिटी की बैठक में फैसला, बोले PK – भाजपा को हराने के लिए जो कुछ भी करना पड़े वो करेंगे।

rktvnews

भोजपुर: नाबालिग के हत्या के अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

rktvnews

विश्व टैरिफ युद्ध : क्या हम तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं?

rktvnews

नौसेना प्रमुख ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री से किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम मनोज कुमार ने किया नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment