कोइलवर/आरा 30 अगस्त।गरीब और अति पिछड़ा विरोधी भाजपा के केंद्रीय सरकार के जाति आधारित गणना रोकने की साजिश रचने वाली जनविरोधी नीति के खिलाफ 01सितंबर से 05 सितंबर तक सभी जिला मुख्यालयों में मशाल / कैंडल मार्च , 07 से 12 सितंबर तक सभी प्रखंड मुख्यालय मशाल जुलूस / कैंडल मार्च ,और 15 से 20 सितंबर तक जनता दल यूनाइटेड के सभी सम्मानित साथियों द्वारा अपने अपने घरों पर काला झंडा लगा कर भाजपा का विरोध प्रदर्शन किया जायेगा और जनता दल यूनाइटेड का” पोल खोल अभियान ” की तैयारी हेतु कोईलवर प्रखंड मुख्यालय और काजी चक , बड़का चंदा , पचैन बाजार , जमालपुर, सकद्दी,कयामनगर, जैसे अनेकों गांवों में जाकर भाजपा के विरोध में जन संपर्क किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी ,जिला अध्यक्ष भोला शंकर पाल,कर्मपाल ने दुर्घटना ग्रस्त कोईलवर निवासी
अति पिछड़ा प्रकोष्ठ भोजपुर जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नेयाजुद्दीन अंसारी एवम् जनता दल यूनाइटेड के अस्वस्थ बीमार कोईलवर प्रखंड अध्यक्ष,सह पूर्व मुखिया जय शंकर कुशवाहा से उनके कोईलवर प्रखंड के पैचना गांव जाकर समाचार लिया और उनके हाल चाल की जानकारी ली और स्वास्थ्य लाभ की शुभकामना दी और जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने के लिए महात्मा जी से गुहार लगाई।
