RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

नीतीश कुमार के आडंबर से वाकिफ है राज्य के अधिकारी और अपराधी : तेजस्वी

गृह विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव,डीजीपी सरीखे उच्च अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर की टिप्पणी।

RKTV NEWS/पटना (बिहार) 22 सितंबर।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शनिवार को गृह विभाग की की गई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस पर टिप्पणी करते हुए इसे मात्र खानापूर्ति की संज्ञा देते हुए अपने सोशल मीडिया के facebook पर एक पोस्ट करते हुए लिखा है कि कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री हर बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करने की सिर्फ औपचारिकता पूरी करते है। नीतीश जी का इक़बाल यह है कि प्रदेश में ऐसी प्रत्येक समीक्षा बैठक के बाद अपराध में और अधिक वृद्धि होती है क्योंकि अधिकारी एवं अपराधी भी ऐसी आडंबरपूर्ण बैठकों की असलियत जानते है। अधिकारी भी जानते है कि जब विपक्ष का दबाव बढ़ता है तो दिखावे व फ़ॉर्मलिटी के लिए CM अचानक ऐसी बैठक बुला लेते है।
ऐसी समीक्षा बैठक का क्या फायदा और औचित्य जिसमें राज्य के DGP, मुख्य सचिव और ADG भी उपस्थित ना रहे। शीर्षस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति दर्शाती है कि विधि व्यवस्था पर मुख्यमंत्री जी कितने गंभीर है। NDA सरकार अपराधियों को संरक्षित एवं संपोषित कर बिहारवासियों की जान के साथ खेल रही है।

Related posts

लखीसराय:”जेंडर एकीकरण एवं दीदी अधिकार केंद्र” विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड के 22वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

rktvnews

राजस्थान : टीएडी मंत्री ने टीआरआई में बनफूल डिज़ाइन स्टूडियो का किया लोकार्पण।

rktvnews

रायपुर : लोको पायलट से सौर ऊर्जा के रोल मॉडल बने सुकलाल सूर्यवंशी।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में जिला में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री से यादव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

Leave a Comment