RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा कॉलेज के अवकाश ग्रहण करने वाले 22 कर्मचारियों का विदाई समारोह संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मई। शुक्रवार को महाराजा कॉलेज आरा में कालेज शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त 22 कर्मचारियों का एक साथ विदाई समारोह आयोजित किया गया ।इस अवसर पर कार्यरत कर्मचारी,संघ के पदाधिकारी एवं अवकाश ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। संघ के सचिव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 30 मई 2025 को अवकाश ग्रहण करनेवाले एवं पूर्व के भी कई कर्मचारियों का विदाई समारोह नहीं किया गया था उनका भी आज सम्मिलित रूप से उन लोगों का भी विदाई किया गया। सचिव द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारी साथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया तथा उनके किए गए कार्यों को भी विस्तार से रखा। संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह द्वारा उपस्थित सभी कर्मचारियों का जीवन वृत्त रखते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर संघ के संरक्षक अनिल कुमार राय,अ प्रा कर्मचारी उमाकांत सिंह,एच रहमान उपस्थित रहे। सबने विदाई देने वाले कर्मचारियों की अच्छे व्यवहार,कार्यकुशलता, अनुभव, योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा साथ में किये गये कार्य के संस्मरण सुनाकर याद को ताजा कर दिया। कार्यक्रम का आयोजन और संचालन दिलीप कुमार द्वारा अच्छे ढंग किया गया। इन्होंने सभी सहयोगी सहयोगी साथियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए शेष जीवन की मंगल कामना की। इनके सुंदर स्वस्थ और खुशहाल जीवन के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी कर्मियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

विदेशी धरती पर चमका भोजपुर का लाल: थाईलैंड में चन्दन पाण्डेय बने विशिष्ट अतिथि, भारतीय खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर लोक भवन, नैनीताल परिसर में किया रुद्राक्ष का पौधा रोपण।

rktvnews

इंदौर:होली के साथ रांगोली और मेहँदी के रंग में रंगा मतदान का संदेश।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: उत्पाद विभाग ने की छापेमारी ,अवैध विदेशी शराब बरामद।

rktvnews

भोजपुर:नहीं रहे रामदास राही:राजेश्वर पासवान

rktvnews

मध्यप्रदेश सरकार प्रतिबंधित कफ़ सिरप से जुड़े किसी दोषी को छोड़ेगी नहीं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment