RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

प्रभारी मंत्री ने राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक,आम आदमी पीडि़त व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुने अधिकारी और करें निस्तारण!शिकायतों के प्रति गंभीर रहे अफसर:मंत्री जसवंत सैनी

बागपत /उत्तर प्रदेश 25 अगस्त।जसवंत सैनी जनपद प्रभारी मंत्री, राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग उत्तर प्रदेश का जनपद बागपत में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत आज पहले दिन जनपद प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी जी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व ,कानून व विकास कार्यो की समीक्षा बैठक की गई जिसमें उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये उन्होंने कहा सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करें पात्र व्यक्तियो को सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिले आम आदमी पीढ़ीत व्यक्ति के साथ अधिकारी अच्छा व्यवहार करें उन्हें सरकार की योजना के प्रति अच्छे से जोड़े और जो पात्र हैं उन्हें लाभान्वित करें सरकार पीड़ित के लिए गंभीर है सरकार का उद्देश्य आम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचना है ।
उन्होंने कर -करेत्तर व राजस्व कार्यो की समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा जो वार्षिक लक्ष्य मिला है उसके सापेक्ष कार्य किया जाए राजस्व में जनपद अग्रिम रहना चाहिए शासन से मिले हुए लक्ष्य के सापेक्ष संबंधित अधिकारी कार्य करें उन्होंने कहा कि जो विद्युत आरसी की समस्या है इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। निवाली में गांव के ऊपर से निकल रही लाइट को अलग शिफ्टिंग करने के निर्देश दिए । उन्होंने भूमाफियाओं ने जो कब्जे कर रखे हैं अतिक्रमण कर रखा है उसे मुक्त किया जाए और उन पर अभियान चलाया जाए । उन्होंने कहा जनपद में अवैध खनन नहीं होना चाहिए जो खनन पट्टे चयनित हैं समय सीमा अंतर्गत नियमानुसार चलाये जाएं ।उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में अवैध शराब बिक्री ना हो और तस्तकरों पर पैनी नजर रखी जाए।
उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि जो जनपद में 37 टेल हैं उनमें 18 में ही पानी पहुंचता है सभी टेल में पानी पहुंचाया जाए किस को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए उन्होंने निवेश मित्र झटपट पोर्टल की भी समीक्षा की जिसमें से 388 आवेदन आए थे जिन पर कनेक्शन दिए गए हैं ।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की उन्होंने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाए गरीब व्यक्ति प्राइवेट अस्पताल में न जाए अच्छा गुणवत्ता के साथ उपचार दिया जाए चिकित्सक, गाजियाबाद दिल्ली ना भागे तैनाती स्थल पर ही अपनी शासकीय सेवाओं के अपने दायित्वों का निर्भन करें आयुष्मान गोल्डन कार्ड में जनपद बागपत अच्छा कार्य कर रहा है जनपद में हेल्थ एंड बैलेंस सेंटर 155 हैं जो सभी क्रियाशील है इन्हें और अत्यधिक सक्रिय करने के निर्देश दिए हेल्थ बैलेंस सेंटर सरकार की महत्वाकांक्षी महत्वपूर्ण योजना है स्वास्थ्य विभाग में 296 दवाइयां के सापेक्ष 259 दवाइयां उपलब्ध हैं 71 दवाइयां की भी उपलब्धता करने के निर्देश दिए सीटी स्कैन व डायलिसिस की सुविधा जिला अस्पताल में 24 घंटा जनपद में संचालित है। उन्होंने आरबीएसके की टीम को एक्टिव होकर कार्य करने के निर्देश दिए एंबुलेंस समय सीमा अंतर्गत मैरिज तक पहुंचे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी निरंतर निगरानी बनाए रखें । आयुष्मान की लिस्ट से वंचित रह गए हैं ऐसे व्यक्तियों को भी योजना में सम्मिलित किया जाए और अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने किसानों को तकनीकी जानकारी देने के निर्देश दिए कहा कि किसानों को अधिक से अधिक सरकार की मंशा के अनुरूप तकनीकी से सीधा जोड़ा जाए जो जनपद में 28 सोलर पंप लगाए गए हैं उन्हें भी ठीक किया जाए और जो किसानों की मांग 7.5 किलो वाट से अधिक के सोलर पंप लगाए जाने की अपेक्षा हैं उसे पर कार्य किया जाए प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने लीड बैंक मैनेजर, उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि सरकार की जो योजना है उनमें लक्ष्य के सापेक्ष कार्य किया जाये।
गन्ना विभाग को गन्ना भुगतान किए जाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा मलकपुर मिल ने मात्र 465 करोड़ के भुगतान में से 18% भुगतान किया है 377 करोड़ का बकाया गन्ना भुगतान कराने के के निर्देश दिए उन्होंने कहा किसने की गंभीर समस्या का मामला है ।
पशुपालन को निर्देश दिए कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़कों पर नजर नहीं आए गोवंश को गौशालाओं में संरक्षित किया जाए स्टेट पोलिंग के पैसे से अब 20 रुपए और बड़ा दिए गए जो गोवंश को 30 की जगह ₹50 तक का ब्रह्द गौशाला में दिया जा रहा है गौशालाओं का रखरखाव अच्छा होना चाहिए खल चोकर चाकर हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था रहे सभी की ईयर टेकिंग की जाए जो गौशालाओं की समस्या है उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। उन्होंने सोशल सेक्टर विभागों की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा पेंशन छात्रवृत्ति में कोई लापरवाही नहीं की जाए जो पात्र है उन्हें समय से पेंशन मिलनी चाहिए और पेंशन के लिए कैम्प लगाये जाए। आईजीआरएस की रैंकिंग में बागपत जुलाई माह में सातवें स्थान पर था उन्होंने कहा आई जी आरएस में बागपत पहले नंबर पर ही रहना चाहिए और सभी योजनाओं में बागपत प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे इस उद्देश्य से सभी अधिकारी कार्य करें और अपने दायित्वों का निर्भन करें।
मंत्री ने कानून व्यवस्था के कार्यो की भी समीक्षा बैठक की उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस का संवाद जन सामान्य से ठीक हो अपनी तहरीर के लिए आए तो उनकी समस्या को सुना जाए मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शक्ति दीदी के रूप में कार्य सराहनीय है उन्होंने कहा गौ तस्करी और शराब तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर रहे और निरंतर फूट पेट्रोलिंग करते रहें क्यूआर कोड सिस्टम की प्रशंसा की उन्होंने कहा जो थाने में प्रार्थना पत्र आए उनका समय अंतर्गत निस्तारण किया जाए ।
उन्होंने कहा समस्त अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करें हम सबको जो दायित्व मिले हैं उनका सत्य निष्ठा के साथ निर्भन किया जाए।
उन्होंने कहा जिम्मेदारी से बचे नहीं जनता की समस्या का समाधान होना चाहिए समाधान गुणवत्ता के साथ हो कोई व्यक्ति किसी अधिकारी यह कर्मचारी के पास तभी आता है जब उसे आवश्यकता होती है अच्छा कार्य करने वालों की हमेशा लोग याद करते हैं उनकी कार्यप्रणाली को इसलिए जहां भी रहे अच्छा कार्य करें आम आदमी को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाए उन सुविधाओं से लाभ मिले सरकार की मंशा के अनुरूप जनता से संवाद रखा जाए जनता को संतोषजनक उत्तर दें गंभीरता से समस्या को सुनने के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश ग्रोथ इंजन के रूप में कार्य कर रहा है यह विकास का प्रदेश है निवेश का प्रदेश है बढ़ता उत्तर प्रदेश है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, भाजपा जिला अध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी एम एल व्यास, अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्र,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर कुमार सहित आदि अधिकारी जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व- रामजी प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि 29 जुलाई को : डा शशि कुमार सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

राजनैतिक व्यंग्य:राष्ट्रवाद के विकास में नाड़े का योगदान।

rktvnews

बागपत:बड़ौत में जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का हुआ आगाज।

rktvnews

गंगोत्सव में सुंदर प्रस्तुति के लिए गुरु बक्शी विकास को मिला वर्ल्ड एमिनेन्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023, युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट।

rktvnews

Leave a Comment