RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्‍मरण किया।

RKTV NEWS/26 दिसंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीर बाल दिवस पर साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को स्‍मरण किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी स्‍मरण किया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा:

“आज वीर बाल दिवस पर हम साहिबजादों की असाधारण वीरता और बलिदान को याद करते हैं। छोटी सी आयु में ही वे अपने विश्वास और सिद्धांतों पर अडिग रहे और अपने साहस से पीढ़ियों को प्रेरित किया। उनका बलिदान और वीरता तथा अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का एक उत्‍कृष्‍ट उदाहरण है। हम माता गुजरी जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की बहादुरी को भी याद करते हैं। वे सदैव हमें अधिक न्यायपूर्ण और करुणामय समाज के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।”

Related posts

देहरदून: मुख्यमंत्री ने नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ किया,मशाल प्रज्ज्वलित कर प्रतीकात्मक दौड़ में किया प्रतिभाग।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर ने आयुष्मान जिला महाअभियान में आंगनवाड़ी केंद्रों का सतत् भ्रमण कर कार्यपूर्ति की समीक्षा की।

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने किया बुंडु स्थित आदिवासी कॉलेज छात्रावास का औचक निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : एससीईआरटी में अनोखा आयोजन : अधिकारी और प्राध्यापक बने छात्र।

rktvnews

20 मई पांचवें चरण के मतदान के लिए सभी व्यवस्थाएं।

rktvnews

रक्षा उपकरण क्षमता।

rktvnews

Leave a Comment