RK TV News
खबरें
Breaking News

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इलाहाबाद संग्रहालय में संग्रहालय के लघु चित्रों पर आधारित ‘भागवत’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।

भागवत प्रदर्शनी 75 लघु चित्रों की श्रृंखला है जो वासुदेव कृष्ण की लीलाओं अवतारों और 12 भागवतों के प्रसंग पर केंद्रित है
कुंभ का काफी पुराना इतिहास, यह भारत के एक होने का शाश्वत प्रमाण है:गजेंद्र सिंह शेखावत
महाकुंभ मेला भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विविधताओं का ऐसा उत्सव है, जो पूरे विश्व को भारत की समृद्ध विरासत और एकता का परिचय कराता है:गजेंद्र सिंह शेखावत

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 22 जनवरी।केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को इलाहाबाद संग्रहालय में लघु चित्रों पर आधारित ‘भागवत’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के पवित्र और दिव्य अवसर को और अधिक भव्य और अनुपम बनाने के प्रयास सभी कर रहे हैं। प्रयागराज के इस ऐतिहासिक संग्रहालय द्वारा संकलित ‘भागवत’ प्रदर्शनी इस अनूठे अवसर की सुशोभित करने का सार्थक प्रयास है। सबके साथ और सभी के प्रयास से ही यह अनुपम कुम्भ दिव्य और भव्य बन रहा है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री ने इलाहाबाद संग्रहालय परिसर स्थित अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद ‘भागवत’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सुंदर संयोजन के लिए उन्होंने संग्रहालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि यह लघु चित्र लोक, परलोक, समाज, कला व संस्कृति का एक साथ प्रतिनिधित्व करते हैं। यह प्रदर्शनी संग्रहालय के समृद्ध संग्रह के साथ कुंभ परंपरा और भगवान राम कृष्ण के चरित्र को एकात्म करती है।
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि महाकुम्भ के पवित्र और दिव्य अवसर को और अधिक भव्य और अनुपम बनाने के प्रयास सभी कर रहे हैं। प्रयागराज के इस ऐतिहासिक संग्रहालय द्वारा संकलित ‘भागवत’ प्रदर्शनी इस अनूठे अवसर की सुशोभित करने का सार्थक प्रयास है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से महाकुंभ के आध्यात्मिक मान्यता से जुड़े प्रसंग, श्रीराम से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से अपने देश के अंदर मौजूद कला की गहराई को समझने का मौका मिलेगा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री ने कहा कि कुंभ भारत के विराट रूप का दर्शन कराता है। कुंभ में सभी धार्मिक मान्यता, पूजा, आस्था और सांस्कृतिक विचारों के लोग एक जगह आते हैं। जो लोग आजादी पूर्व विभिन्न शासन कालों में देश के अलग अलग भागों में बंटे होने की बात करते हैं, उनके लिए कुंभ भारत के एक होने का शाश्वत प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महाकुंभ के दौरान कलाग्रम में शाश्वत महाकुंभ के नाम से प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया गया है कि किस तरह से कुंभ ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। इस प्रदर्शनी के लोकार्पण के बाद केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी के कैटलॉग का लोकार्पण भी किया।
इसके पश्चात उन्होंने आजाद वीथिका, प्रस्तर मूर्ति कला वीथिका व मृण्मूर्ति वीथिका का अवलोकन किया।निदेशक संग्रहालय श्री राजेश प्रसाद ने संग्रहालय के समृद्ध इतिहास और संग्रहों के महत्ता की जानकारी दी। मंत्री महोदय ने संग्रहालय के प्रकाशनों त्रैमासिक पत्रिका ‘विविधा’ और संग्रहालय में प्रवेश हेतु विशेष महाकुम्भ टिकट का विमोचन किया। इस अवसर पर संग्रहालय के सभी अधिकारीयों के साथ शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:संविधान के संरक्षक भारत के लोग : राज्यपाल

rktvnews

उज्जैन:प्रत्येक मतदान केंद्र पर 80 प्रतिशत से अधिक मतदान कराएं: कलेक्टर, नीरज कुमार सिंह

rktvnews

रायपुर : संविधान दिवस पर मंत्रालय में मुख्य सचिव ने मंत्रालयीन अधिकारियों को भारत के संविधान उद्देशिका का कराया सामूहिक वाचन।

rktvnews

सोनपुर मेले में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पेवेलियन का उद्घाटन।

rktvnews

अहमदाबाद के अस्पताल में लगी भीषण आग,दर्जनों दमकल की गाड़ियां पहुंची।अधिकांस्तः मरीजों को निकाला गया बाहर

rktvnews

समाज के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा में भारतीय मूल्यों का समावेश आवश्यक: विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

Leave a Comment