RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

फोरलेन पर ट्रक भिड़े, इलाजरत जख्मी चालक की मौत।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के पास फोरलेन एन एच 922 पर रात्रि में दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक ट्रक का चालक बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल चालक को प्राथमिक चिकित्सा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया जहाॅ इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक रामविलास यादव (48 वर्ष) उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव के दीनराम यादव का पुत्र बताया जाता है। अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि उक्त ट्रक आजमगढ़ से आरा की तरफ जा रही थी कि वीरपुर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दूसरा ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया। इस संबंध में मृतक के पुत्र बृजेश यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Related posts

जलदाय मंत्री से मिला डेनमार्क का प्रतिनिधि मण्डल आपसी सहयोग से जयपुर, भीलवाड़ा एवं नवलगढ़ में पेयजल प्रबंधन, गैर राजस्व जल (छीजत) में कमी लाने के होगें कार्य

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर स्‍मरण किया।

rktvnews

भोजपुर: सुविज्ञ शिशु मंदिर में विद्यार्थियों के बीच प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

वर्दी समाज और देश के सम्मान का प्रतीक – राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

उत्तराखंड:सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा मतदाता आभार रैली का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment