RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

चंपारण के आठ वीर सपूतों को अर्पित किया गया श्रद्धा सुमन!शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर किया गया माल्यार्पण।

बेतिया/बिहार 25 अगस्त।स्थानीय शहीद पार्क अवस्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा अमर शहीदों के स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी, उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, एसडीएम, बेतिया, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों, बुद्धिजीवियों आदि द्वारा शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने वीर सपूतों की गाथा को याद करते हुए कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 24 अगस्त को चंपारण के आठ वीर सपूत श्री रामेश्वर मिश्र, श्री गणेश राव, श्री गणेश राय, श्री भागवत उपाध्याय, श्री जगन्नाथपुरी, श्री फौजदार अहीर, श्री तुलसी राउत, श्री भिखारी कोइरी शहीद हो गये थे।
उन्होंने कहा कि इनके त्याग एवं बलिदान को कभी भी भूलाया नहीं जा सकता है। आजादी की लड़ाई में चंपारण के वीर सपूतों का अतुलनीय योगदान रहा है। इन अमर शहीदों को शत-शत नमन।

Related posts

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का इस्राइल दौरा संपन्‍न, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को मजबूती मिली।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर का जीवन और संघर्ष हमारे लिए प्रेरणा : कन्हैया बहादुर सिन्हा

rktvnews

देवघर : मतगणना को लेकर यातायात योजना जारी, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

बिहार: बक्सर:वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा की अध्यक्षता में एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में खेल क्षेत्र में बेहतर विकास एवं सहभागिता हेतु खेल संघों संग बैठक आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने किया एसएमएस अस्पताल का औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment