
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 नवंबर। वरीय उपसमाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर की अध्यक्षता में आज एम0पी0 उच्च विद्यालय, बक्सर में सभी खेल संघ से खेल के क्षेत्र में बेहतर विकास एवं सहभागिता हेतु बैठक आयोजित किया गया।
जिसमें जूडो संघ के सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि जूडो के खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने हेतु स्थल उपलब्ध हो जाने पर राष्ट्रीय स्तर पर जूडो का परचम लहरता एवं सभी संघ के द्वारा अपने अपने संबंधित खेल से खेल उपकरण की मांग की गई। उक्त मांग के आलोक में अमित कुमार, वरीय उपसमाहर्ता -सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर के द्वारा अवगत कराया गया कि आप लोग अपने लेटर पैड पर खेल उपकरण से संबंधित क्या क्या आवश्यकता उसकी सूची उपलब्ध कराएंगे।
