RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : मतगणना को लेकर यातायात योजना जारी, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।

26 से 28 फरवरी तक बदला रहेगा यातायात का पैटर्न, पार्किंग के लिए निर्धारित किए गए खास स्थल।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)26 फरवरी।देवघर कॉलेज स्थित बजगृह (मतगणना केंद्र) पर दिनांक 26.02.2026 से 28.02.2026 तक होने वाली मतगणना के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन एवं पार्किंग योजना जारी कर दी है। मतगणना के दौरान क्षेत्र में आवागमन को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने तथा किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है। यातायात पुलिस ने सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

चार प्रमुख मार्गों के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

मतगणना केंद्र पर वाहनों के दबाव को कम करने के लिए चार अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं:

· कोरियासा की ओर से आने वाले वाहन: शंख मोड़, रेलवे ओवरब्रिज, अम्बेडकर चौक, बरमसिया चौक, जटाही मोड़ होते हुए बीएड कॉलेज मैदान में पार्क करेंगे।
· मोहनपुर/बैजनाथपुर की ओर से आने वाले वाहन: बैजनाथपुर, बिलासी मोड़, भुरभुरा मोड़, रांगा मोड़ से दाहिने मुड़कर देवघर रेलवे स्टेशन रोड के दोनों ओर अथवा बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे।
· जसीडीह/मस्जिद मोड़ की ओर से आने वाले वाहन: तिवारी चौक से बाएं मुड़कर बीएड कॉलेज मैदान अथवा तिवारी चौक से दाहिने मुड़कर श्रीराम झा चौक के अंदर की तरफ एवं चिल्ड्रन पार्क रोड के दोनों ओर पार्क करेंगे।
· कोठिया/गिधनी की ओर से आने वाले वाहन: बाघमारा बस स्टैंड के बगल स्थित खाली मैदान में पार्क करेंगे।

यहां लगेंगे प्रवेश निषेध के बैरियर

मतगणना क्षेत्र को वाहनों से मुक्त रखने के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें दर्शनिया मोड़, तिवारी चौक, रांगा मोड़, जटाही मोड़ एवं देवघर रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज शामिल हैं। इन बिंदुओं से आगे किसी भी प्रकार के वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

यह रहेगा रूट डायवर्जन का पूरा प्लान

दिनांक 26 फरवरी की रात्रि 10:00 बजे से 28 फरवरी की रात्रि 12:00 बजे तक निम्नलिखित रूट डायवर्जन लागू रहेगा:

· बैजनाथपुर की ओर से आने वाले सभी वाहन रांगा मोड़ से रांगा गोड टोल टैक्स, बाघमारा बस स्टैंड, गिधनी, कोठिया, देवपुरा मोड़, टाभाघाट होते हुए जसीडीह की ओर जाएंगे।
· बैजनाथपुर से आने वाले छोटे वाहन दर्शनिया मोड़ से बाएं होते हुए शिवराम झा चौक, हदहदिया पुल से देवघर शहर या जसीडीह जा सकते हैं। बाघमारा या सुल्तानगंज जाने के लिए दर्शनिया मोड़ से दाहिने मुड़ना होगा।
· जसीडीह एवं शंख मोड़ से आने वाले वाहन जटाही मोड़ से बाएं मुड़कर रेलवे फ्लाईओवर, रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए अथवा दाएं मुड़कर तिवारी चौक से गंतव्य को जा सकते हैं।
· गिधनी रोड से आने वाले वाहन रांगा मोड़, टोल टैक्स होते हुए बैजनाथपुर के रास्ते जाएंगे।
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आम नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

Related posts

राजस्थान: चित्तौरगढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

मध्‍यप्रदेश पुलिस ने डकैती और चोरी की दो बड़ी वारदातों का किया खुलासा।

rktvnews

अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में ₹36 करोड़ की लागत से बने 30 स्मार्ट स्कूलों का ई-लोकार्पण किया।

rktvnews

बिहार: मतदाता सूची में अगर छूटा है नाम, दर्ज कराने को मिला एक माह का समय।1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच की है अवधी।

rktvnews

दरभंगा:29 अगस्त को संयुक्त श्रम भवन के कार्यालय परिसर में होगा जॉब कैम्प का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने सी०एम०आर० संग्रहण केन्द्र का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment