RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे, सारणी में खुलेगी आईटीआई

भोपाल/मधयप्रदेश 24 अगस्त।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय महाविद्यालय बगडोना का नाम शहीद सरदार विष्णु सिंह गोंड के नाम पर किया जाएगा। पर्यटन नगरी मठारदेव में रोपवे के लिए सर्वे कराएंगे। शासकीय महाविद्यालय बगडोना में वाणिज्य और विज्ञान के संकाय प्रारंभ होंगे। सारणी में आईटीआई खोली जाएगी।
मुख्यमंत्री चौहान आज बैतूल जिले के सारणी में तेंदूपत्ता संग्राहकों को हितलाभ वितरण एवं चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री वितरण और विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
बैतूल जिले के सारणी में 4 हजार 563 करोड़ रुपए के पावर प्लांट का निर्माण किया जाएगा। सारणी में विकास के कई काम होंगे। प्रदेश में ऊर्जा की कोई कमी नहीं रहेगी। हर-घर में नलों मे माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर वन मंत्री कुंवर विजय शाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद दुर्गादास उईके, क्षेत्रीय विधायक तथा जन प्रतिनिधि, जनजातीय भाई-बहन, लाड़ली बहना तथा अन्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम के प्रारंभ में कन्याओं का पूजन किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अंतर्गत सभी पात्र भाई बहनों को रहने के लिए घर और पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिथि शिक्षकों की समस्याओं को हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और इसरो की टीम को चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नौकरी और स्वरोजगार के लिए सीखो और कमाओ योजना शुरु की गई है। अभी एक लाख पदों पर भर्ती चल रही है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों की मेडीकल, इंजीनियरिंग एवं उच्च शिक्षा की फीस राज्य सरकार भरवाएगी। राज्य सरकार की ओर से अपने स्कूल में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है। बारहवीं कक्षा में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहनों की जिंदगी बदलने से ही मेरा मुख्यमंत्री बनना सार्थक होगा। दुराचारियों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों को 6 हजार रुपए सम्मान निधि दे रहे हैं। हमने भी किसानों को 6 हजार रुपए देने का निर्णय लिया है। इस प्रकार किसानों को साल में 12 हजार रुपए दिए जाएंगे।

बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मेरा संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा। उनका मान- सम्मान और आत्मविश्वास बढे़, इस उद्देश्य से ही लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत प्रतिमाह एक हजार रुपए उपलब्ध कराये जा रहे हैं। इसे क्रमबद्ध बढ़ाकर 3 हजार रुपए तक किया जायेगा। इस माह की 27 तारीख को दोपहर एक बजे बहनों के साथ राखी का त्यौहार मनाया जाएगा। बहनों की जिंदगी में हम कभी अंधेरा नहीं रहने देंगे।

सरकार नहीं परिवार चलाता हूँ

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं। परिवार के हर सदस्य की चिंता करना मेरा कर्तव्य है। किसान को फसल के लिए भरपूर पानी, विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए पुस्तकें-साइकिल-मध्यान्ह भोजन- लैपटाप-स्कूटी, महिलाओं को सुरक्षित वातावरण, युवाओं को कौशल उन्नयन और स्वरोजगार के अवसर, वरिष्ठ जन को हवाई जहाज से तीर्थयात्रा कराकर हमारी सरकार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, जनता भगवान है और मैं जनता का पुजारी हूँ।

छतों और मुंडेरों से बरसे पुष्प

मुख्यमंत्री चौहान का सारनी आगमन पर नागरिकों ने अपने शहर को भव्यता से सजाया। नगर में प्रवेश करते हुए जनदर्शन को निकले मुख्यमंत्री चौहान का जगह-जगह पलक पांवड़े बिछाए नागरिकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कहीं घरों की छतों से, कहीं मुंडेरो से तो कहीं मंचों से पुष्प मालाओं से पुष्प वर्षा की ।
शाल श्रीफल से मुख्यमंत्री चौहान का आत्मीय स्वागत करने को नागरिकों के समूह आतुर थे। मुख्यमंत्री चौहान गुरूवार को सारनी में तेंदुपत्ता संग्राहकों को मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना अंतर्गत सामग्री व हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम से पूर्व जन दर्शन कर रहे थे। बड़ी संख्या में आई लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहनाओं ने मुख्यमंत्री चौहान की आरती उतारकर, अपने भैया को राखी भेंट कर फूल माला पहनाकर आत्मीयता से स्वागत-सत्कार किया। मुख्यमंत्री चौहान कालीमाई तिराहे से जनदर्शन करते हुए शोभापुर बस स्टेंड होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। मार्ग पर स्वागत द्वारों और रंगबिरंगे गुब्बारों से पूरा शहर सजा हुआ था।

Related posts

भोजपुर:विधानसभा आम निर्वाचन के मद्देनज़र हुआ सघन वाहन जांच।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राजा रामचन्द्र को मिली राज गद्दी,भव्य देवी जागरण का भी हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:कांवड़ यात्रा एप पर अब उपलब्ध कांवड़ शिविरों का विवरण, 7400 से अधिक श्रद्धालु कर चुके हैं उपयोग।

rktvnews

एन एस एस महाराजा कॉलेज आरा द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत हुआ पौधारोपण!महाराजा कालेज का आरा हाउस क्रांतिकारियों का विजय स्थल;एन एस एस प्रभारी,डा विभा वर्मा

rktvnews

नारनौल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में डीसी मोनिका गुप्ता ने वितरित किए प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर।

rktvnews

Leave a Comment