RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए रखी स्टॉल का किया अवलोकन! बंधवाई राखी।

देहरादून/ उत्तराखंड 24 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए राखी के स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई में राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री धामी ने इसके बाद सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से सभी जनपदों से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों से संवाद कर उनके द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों एवं उनकी बिक्री की जानकारी ली।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जो भी स्थानीय उत्पाद बनाये जा रहे हैं, उनमें हमें गुणवत्ता और पैकेजिंग का विशेष ध्यान रखना है। हमारी बहनों ने जब भी कोई संकल्प लिया है, उसे सिद्धि तक पहुंचाया है। ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा नये उत्पाद बनाने के लिए अनेक नवाचार किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों से अपील भी की है कि त्योहारों एवं विशेष पर्वों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाये गये स्थानीय उत्पादों को जरूर खरीदें। ‘वोकल फॉर लोकल’ से जहां हमारे उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका भी बढ़ेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रेम चंद अग्रवाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव ग्राम्य विकास राधिका झा, गीता धामी व वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी एवं सीडीओ उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर: माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य पहुंचे आरा,कहा – इस बार बदलाव के लिए निर्णायक जनादेश देगा बिहार।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सी-विजिल ऐप से आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन की मिली 2402 शिकायतें!100 मिनट के अंदर सभी शिकायतों का हुआ त्वरित निराकरण।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

भारतीय नौसेना पोत सह्याद्री ने प्रथम भारत-इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय समुद्री अभ्यास में भाग लिया

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment