RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण।

बेतिया/बिहार 24 अगस्त।बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन जिला मुख्यालय के कुल-21 परीक्षा केन्द्रों पर आज 24 अगस्त से प्रारंभ हो गया है। यह परीक्षा 25 अगस्त तक दो पालियों में संचालित की जायेगी। परीक्षार्थियों की कुल संख्या-37756 है।
जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय तथा पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी द्वारा आज परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय, रा0 विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, के0 आर0 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा ई-एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और फेशियल रिकग्रिशन, सीटिंग प्लान, फ्रिक्सिंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, जैमर, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अशरक्षः अनुपालन सुनिश्चित किया जाय। हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय।
ज्ञातव्य हो कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक-24.08.2023 एवं 25.08.2023 को दो पालियों (प्रथम पाली 10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक एवं द्वितीय पाली 03.30 बजे अपराह्न से 05.30 बजे अपराह्न तक) में सम्पन्न करायी जायेगी। दिनांक-24.08.2023 को प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में सामान्य अध्ययन (वर्ग-1 से 5 तक के महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे। इसी तरह दिनांक-25.08.203 को प्रथम पाली में भाषा (अर्हता) (महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर शेष सभी अभ्यर्थियों के लिए) तथा द्वितीय पाली में भाषा (अर्हता) (सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए) आयोजित किये जायेंगे।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनिल कुमार, एसडीएम, बेतिया सदर, विनोद कुमार, एएसडीएम, अनिल कुमार, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अनन्त कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, सुजीत कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गुजरात के द्वारका में आकाशवाणी टॉवर को बिपरजॉय तूफान के खतरे को देखते हुए एहतियातन ढहाया गया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारत सरकार के कैलेंडर 2024 का अनावरण किया।

rktvnews

भोजपुर;रमण आयोग के रिपोर्ट पर कारवाई की मांग पर बैठक आयोजित।

rktvnews

रायपुर : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल और व्हील चेयर का किया वितरण।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बड़ौत तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:आरा में राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव व कारखाना खोलने को ले रेल मंत्री अश्विन वैष्णव से मिले धीरेंद्र प्रसाद सिंह।

rktvnews

Leave a Comment