RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

पहले चरण में ही भाजपा के पैर उखड़ते नजर आ रहे : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21 अप्रैल। अभी तो पहले चरण का ही मतदान हुआ है। पहले चरण में ही भाजपा का पैर उखड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा नेताओं की रात की नींद उड़ गई होगी। 400 पार का नारा लगाने वालों के लिए 200 भी पार कर पाना हिमालय लांघने के बराबर दिखाई दे रहा है। उक्त बातों को राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से भाजपा चुनाव लड़ने के लिए मोदी जी के नाम पर ही निर्भर हो गई है। पंचायत का चुनाव हो या लोक सभा का, प्रत्येक चुनाव में मोदी जी का ही नारा सुनाई देता है। दरअसल मोदी जी के चरम व्यक्तिवाद “एको अहम्, द्वितीय नस्ति” ने पूरी पार्टी को अपने ऊपर आश्रित बना दिया है। मोदी जी पिछले 10 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन उनकी सरकार ने देश के गरीबों, किसानों और बेरोजगारों के लिए क्या किया है, यह नहीं बताते हैं। इस चुनाव में भी “मोदी की गारंटी” और “मोदी है तो मुमकिन है” जैसे नारे पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भगवान राम, आस्था, रामनवमी में मछली खाना मुगलिया दिमाग, सनातन का अपमान आदि सांप्रदायिकता की ध्वनि मोदी जी के हर भाषण में सुनाई देती है। ऐसी बातें जिनका आम आदमी के सुख-दुख से कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने दम्भ में ऐसे-ऐसे फैसले लिए जिनसे देश आज तक उबर नहीं सका है। रिजर्व बैंक की असहमति के बावजूद मोदी जी ने देश में नोटबंदी का फैसला ले लिया। उसकी मार सबसे ज्यादा गरीबों और छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों पर पड़ी। जीएसटी के बोझ तले छोटे-मोटे व्यवसाय करने वालों की कमर टूट रही है।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल को याद कीजिए। अचानक बगैर जानकार लोगों से सलाह मशविरा किये मोदी जी ने देश में कर्फ्यू जैसी हालात पैदा कर दी। शहरों में काम बंद। मालिकों ने रहने का ठिकाना खाली करा दिया। बिना काम शहर में भूख से मरने से अच्छा है गाँव लौटना। गाँव में भूख से तो नहीं मारेंगे। रेल भी बंद। सर पर गठरी लादे बाल-बच्चों समेत सड़कों पर, रेलवे लाइन के किनारे-किनारे हजारों की संख्या में भारत का गरीब तथा सर्वहारा अपने-अपने गाँव की ओर कुछ कर रहा था। उन्होंने इसे असली भारत की तस्वीर कहा।
मोदी जी कोरोना से जंग कैसे लड़ रहे थे! थाली पीटो और मोबाइल का रौशनी जलाओ। दुनिया हॅस रही थी। उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार और ऐसे प्रधानमंत्री को देश कब तक सहन करेगा ? इसलिए इस चुनाव में पहले चरण से ही उनकी विदाई का गीत सुनाई देने लगा है।

Related posts

भोजपुर:मां गंगा के तट पर योग दिवस पर निरोगी रहने का संकल्प लेकर लोगों ने किया योग।

rktvnews

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की।

rktvnews

आरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, दिया एकजुटता का मंत्र।

rktvnews

बिहार:62 आईपीएस पदाधिकारियों का तबादला।

rktvnews

संचार साथी ने अक्टूबर 2025 में 50,000 से अधिक फोन रिकवर करने में मदद की, देश भर में डिजिटल सुरक्षा को मजबूती मिली।

rktvnews

Leave a Comment