RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण।

सारण/छपरा 24 अगस्त।आज दिनांक 24 अगस्त 2023 को ब्रजेश मेहरोत्रा अपर मुख्य सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सह प्रभारी सचिव सारण जिला जिलाधिकारी सारण अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक, सारण डॉ गौरव मंगला के साथ गर्ल्स स्कूल, राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, गंगा सिंह कॉलेज, छपरा सेंट्रल स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के क्रम में बिहार लोक सेवा आयोग ,पटना के द्वारा आयोजित प्राथमिक/ माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक प्रतियोगिता परीक्षा के सफल आयोजन हेतु कदाचार मुक्त ,स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश दिया‌।उनके द्वारा बताया गया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन/ कैलकुलेटर/ ब्लूटूथ /वाई-फाई गैजेट/ इलेक्ट्रॉनिक पेन/ पेजर/ रिस्ट वॉच इत्यादि जैसी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तथा व्हाइटनर/ इरेज़र एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाना पूर्णतः वर्जित है।परीक्षा को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार रहित वातावरण में संचालन कराने के उद्देश्य से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने एवं हर पल की जानकारी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या – 06152-242444 क्रियाशील के क्रियाशील होने की जानकारी दी गई।
परीक्षा कदाचार रहित संपन्न कराने के उद्देश्य से दण्डाधिकारियों , (महिला एवं पुरुष) पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति की गई है ।
जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि परीक्षा की गरिमा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को स्वच्छ ,निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफल संचालन करना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सारण आज प्रातः काल से ही लोकमान्य उच्च विद्यालय गांधी चौक, ए एन डी पब्लिक स्कूल भिखारी चौक, राम जयपाल कॉलेज, ब्रजकिशोर किंडर गार्डन, जिला स्कूल सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के आलोक में तैयारी की लगातार समीक्षा कर रहे थे।

Related posts

हिताची को नोएडा में सीआरसी द फ्लैगशिप के लिए एलिवेटर्स और एस्केलेटर्स की 56 यूनिट्स का ऑर्डर मिला।

rktvnews

बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतगणना कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ली जे-म्यांग को कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

rktvnews

भोजपुर:सिद्धनाथ मनोकामना कांवड़ यात्रा 2,अगस्त को।

rktvnews

भोजपुर:सासाराम-आरा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी भोजपुर ने किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव 2024 के सफल क्रियान्वयन हेतु ऑनलाइन माध्यम से अधिकारियों के साथ किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment