RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सफल क्रियान्वयन हेतु प्रतीक्षा सूची से दो प्रखंड समन्वयकों को मिली नियुक्ति, उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)06 अगस्त।प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित योजनाओं के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज 06 अगस्त 2026 को प्रतीक्षा सूची से दो अभ्यर्थियों को प्रखंड समन्वयक (PMAY-G) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा योजना के सफल, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

नियुक्ति प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों में *प्रखंड मेराल के ग्राम पेशका निवासी आशीष कुमार दुबे तथा प्रखंड केतार के ग्राम सोनबरसा निवासी विकास कुमार रजक शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पात्र लाभुकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध आवास उपलब्ध कराने में प्रखंड समन्वयकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इन नियुक्तियों से योजना के क्रियान्वयन में और अधिक गति, प्रभावशीलता एवं पारदर्शिता आने की अपेक्षा है।

इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने भी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनसे जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related posts

भारतीय वायुसेना भर्ती 2023, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए ग्रुप ‘Y’ में एयरमैन की भर्ती नोटिफिकेशन जारी।

rktvnews

भोजपुर के सभी सात सीटों पर जीतेगा सात पार्टियों वाला इंडिया गठबंधन: दीपंकर

rktvnews

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल ने कोसा वस्त्रों के नवाचार और बुनकरों के आर्थिक सशक्तिकरण पर दिया जोर।

rktvnews

भोजपुर : हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पहली बार मेड-इन-इंडिया एएसटीडीएस टग (बड़े जहाजों को खिंचने वाली छोटी नाव) राष्ट्र को समर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment