RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : छेर नदी हादसे से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों  ने पूर्व विधायक के नेतृत्व मे किया सड़क जाम।

शाहपुर मे जाम स्थल पर उपस्थित पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी सहित अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 03 सितम्बर। भोजपुर जिला के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र के शाहपुर-बनाही सड़क पर छेर नदी पर बन रहे पुल के डायवर्सन को पार करने के दौरान पानी की तेज धार मे बहने से दो नवयुवकों की मौत से आक्रोशित परिजनों एवं लोगों ने पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी के नेतृत्व मे आरा-बक्सर नैशनल हाईवे पर शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 शोभी टोला के पास जाम कर दिया। जाम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रहा जिससे आवागमन बाधित हो गया। आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी ने कहा कि इतनी बड़ी त्रासदी के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मृतक के परिवार से मिलने और उनका मदद करने नहीं पहुँचा। उन्होंने इसे प्रशासनिक विफलता करार दिया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण परिजनों को टेंपो से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाना पड़ा जो बहुत ही दुखद एवं शर्मनाक है। इतना बड़ा दुख झेल रहे परिजनों को आर्थिक बोझ भी सहना पड़ा। उन्होंने कहा कि जलस्तर मे हुए वृद्धि के बाद डायवर्सन के आसपास किसी तरह की कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद भी प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती गई। जाम के बाद जगदीशपुर एसडीओ ओमप्रकाश लाल, एसडीपीओ राहुल कुमार, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ आनन्द प्रकाश, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी जाम स्थल पर पहुँचे। इसके बाद प्रशासन द्वारा डायवर्सन का बैरिकेडिंग कराया गया। एसडीओ ओमप्रकाश लाल तथा एसडीपीओ राहुल कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम हटाया गया। जाम स्थल पर पूर्व विधायक राहुल तिवारी उर्फ मंटू तिवारी, शाहपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष शिवप्रसन्न यादव, मुखिया बीरबल सिंह, मुखिया बलिराम यादव, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि तथा पूर्व उप मुख्य पार्षद गुप्तेश्वर साह, पपलू सिंह, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, बबन यादव, मो मोख्तार शाह, मो नसीम शाह, संतोष यादव, उमेश सिंह, सत्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर क्लब फुट से ग्रसित बच्चों को विशेष प्रकार के जूते एवं ब्रेसेस किए गए प्रदान।

rktvnews

दीप श्रेष्ठ को मिला जे पी नेशनल अवार्ड 2024।

rktvnews

भोजपुर:स्टार्ट अप सेल,जगजीवन कॉलेज,आरा ,बिहार आइडिया फेस्टिवल निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका :प्राचार्या

rktvnews

औरंगाबाद:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

अदाणी और इस्कॉन की सेवा में नि:शुल्क बंटा श्रद्धा और स्वाद का प्रसाद।

rktvnews

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली।

rktvnews

Leave a Comment