RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर पुलिस ने 1200 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब किया बरामद।

शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा) 7अगस्त। भोजपुर जिला की शाहपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के बिलौटी फोरलेन के पास एक कार में रखा 1200 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, अपर थानाध्यक्ष पूनम कुमारी, एएलटीएफ प्रभारी गोपेश नारायण शर्मा, पुअनि संजीव कुमार, पुअनि शैलेश कुमार एवं पुलिस बल की गठित टीम ने आरा-बक्सर फोरलेन पर बिलौटी गांव के समीप यादव होटल के पास एक ऑल्टो कार में से 25 कार्टून फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

जप्त कार और मोटरसाइकिल

पुलिस ने 25 कार्टून में 180 एम एल का 1200 पीस फ्रुटीनुमा कुल मिलाकर 216 लीटर अंग्रेजी शराब ,एक कार और एक मोटरसाइकिल जप्त किया है। पुलिस को देख शराब तस्कर फरार हो गये। इस संबंध में एएलटीए प्रभारी गोपेश नारायण शर्मा द्वारा कांड अंकित कराया गया है।

Related posts

पटना:जानीपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या: भाकपा(माले) ने की तत्काल कार्रवाई की मांग।

rktvnews

नवरात्र-पूजन के नौवें दिन माँ सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की स्वागत यात्रा में उज्जैन में उमड़ा जनसैलाब।

rktvnews

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी शुभकामनाएं।

rktvnews

बक्सर:सैनिक हेल्प डेस्क का किया गया गठन।

rktvnews

भोजपुर:बेटी जन्मोत्सव में 20 नवजात बालिकाओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment