RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।कल 2 जून को जिले के 42 पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला पदाधिकारी भोजपुर, तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में ज़ूम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहयोग शिविर के सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी पंचायत स्तरीय नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में हेल्प डेस्क पूरी तरह क्रियाशील रहे तथा वहां आने वाले सभी आवेदकों को उनकी समस्याओं एवं सेवाओं से संबंधित उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही प्रत्येक आवेदन की विधिवत प्राप्ति रसीद आवेदकों को उपलब्ध कराई जाए तथा आवेदन का विवरण समानांतर रूप से ऑनलाइन प्रणाली में भी अद्यतन किया जाए।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि यदि कोई आवेदक स्वयं आवेदन लिखने में सक्षम नहीं है तो उसके लिए शिविर स्थल पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि उसकी शिकायत अथवा आवेदन को सही ढंग से दर्ज किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों के लिए स्पष्ट साइनेज (संकेतक बोर्ड) लगाने का निर्देश दिया, जिससे लाभार्थियों को अपने कार्य से संबंधित विभाग तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
जिला पदाधिकारी ने सभी शिविर स्थलों पर आमजन की सुविधा हेतु पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था, छायादार स्थान तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी हों।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने-अपने पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, सेवाओं एवं शिकायत निवारण सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर समाहर्ता भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड के वरीय पदाधिकारी, सभी पंचायतों के नोडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

अपनी क्षमताओं को विस्तार दें और ‘विकसित भारत’ बनने की दिशा में भारत की यात्रा के साथ आकांक्षाओं को जोड़ें:राजनाथ सिंह

rktvnews

बक्सर: प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सी. के. अनिल की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बक्सर:हमारी बच्चियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है एचपीवी का टीका, करेगा सर्वाइकल कैंसर से बचाव: जिला पदाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल से एनसीसी निदेशालय, जम्मू के जूनियर अंडर ऑफिसर हारून इम्तियाज ने भेंट की।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की कृषि भवन, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता।

rktvnews

भोजपुर:छात्र नेता कृष्णा तिवारी को मिली छात्र जदयू के प्रदेश महासचिव की कमान।

rktvnews

Leave a Comment