RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने जिले वासियों को दिया होली का तोहफा,होली स्पेशल ट्रेन का 20 मार्च से आरा में होगा ठहराव।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 07 मार्च। भाजपा भोजपुर के जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भोजपुर के लोगों को एक और बड़ी सौगात स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री आर के सिंह द्वारा दी गई है। सौगात के रूप में होली स्पेशल ट्रेन को केंद्रीय मंत्री की पहल पर भोजपुर जिला वासियों को दिया गया है। होली स्पेशल ट्रेन संख्या 03227/28 जो की आगामी 20 मार्च से तीन दिन चलेगी। जो आरा से 3.45 संध्या पर खुलेगी और अगले दिन 7:15 सुबह में पहुंचेगी। यह ट्रेन उधर से 21 मार्च को 0328 आनंद विहार से खुलकर आरा 4.15 में पहुंचेगी।इस ट्रेन के मिलने से भोजपुर के लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन मिलने से भोजपुर भाजपा के नेताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैभव को बधाई देते हुए ट्रेन को आगामी दिनों में प्रतिदिन आरा से चलाने का आग्रह भी किया है। इस बाबत खुशी व्यक्त करने वालों में प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह ,जिला अध्यक्ष दुर्गा राज ,जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, अखिलानंद ओझा, मीरा यादव ,कौशल यादव ,महामंत्री नरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह ,पूनम कुशवाहा ,लोकसभा संयोजक शंभू चौरसिया जिला प्रवक्ता राजेश सिंह संतोष सिंह, अजीत कुमार गुप्ता ,संतोष तिवारी ,धीरज सिंह, नवीन प्रकाश, मीडिया प्रभारी संजय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, शिवाजी सिंह ,रमाकांत सिंह अजय सिंह आदि प्रमुख हैं।

Related posts

सारण जिला के 277 पैक्सों के अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों का चुनाव नवंबर-दिसंबर में 5 चरणों में संभावित।

rktvnews

निर्वाचन कार्यों में शिथिलता ,लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

NCB ने इंफाल और गुवाहाटी जोन से 88 करोड़ रुपये की मेथमफेटामाइन गोलियों की एक बड़ी खेप जब्त की, अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया के 4 सदस्यों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

rktvnews

गिरिडीह कॉलेज में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोजपुर:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत।

rktvnews

Leave a Comment