
RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)27 नवंबर।प्रसिद्ध क्रान्तिकारी विद्याभूषण आज़ाद की पुत्री डॉ.जया शुक्ला ने बताया कि संविधान दिवस पर स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी संयुक्त संगठन, भोपाल द्वारा एक दो-दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संयोजित हुआ।जिसमेँ विभिन्न प्रदेशोँ के प्रतिनिधियोँ ने भाग लिया। डॉ.जया शुक्ला द्वारा झंडोत्तोलन के बाद पूर्वाह्न मेँ अजय सीतलानी की अध्यक्षता मेँ हुआ।सम्मेलन मेँ सभी वक्ताओँ ने हमारे संविधान तथा लोकतंत्र, जो हमारे आज़ाद देश की आत्मा हैँ, पर लगातार हो रहे हमलोँ पर गहरी चिन्ता व्यक्त की।
इन उत्तराधिकारियोँ की अन्तरात्मा इनके बलिदानी पूर्वजोँ के संस्कारोँ से परिपूर्ण है। देशकी वर्तमान हर प्रकार की दुर्दशा देखते हुये संगठन ने नौ प्रकार के अहम बिन्दुओँ को लेकर भविष्य के कार्यक्रम तय किये, तथा संविधान और लोकतंत्र की आज़ादी की हर कीमत पर, पूर्ण समर्पण के साथ, रक्षा करनेकी प्रतिज्ञा की।
अपराह्न मेँ सभी जुलूस के रूप मेँ पुरानी विधानसभा से जवाहर चौक तक संबंधित मुद्दोँ के पैम्फ़्लेट बाँटते हुये गये, जहाँ पुनः प्रदर्शन हुआ। वहाँ से रोशनपुरा बाज़ार के सामने प्रदर्शन मेँ जनता ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सभी ने संविधान के 1949 मेँ अधिनियमित व अधिगृहीत कियेजाने को पुनः उच्चारित किया।
