RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

बिहार:मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित “नेक संवाद” में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के अद्यतन कार्यों एवं प्रस्तावित नई कार्य योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में अभियंता प्रमुख (सिंचाई) ईश्वर चंद्र ठाकुर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से नहर उन्नयन कार्य की जानकारी दी। उन्होंने नहरों तथा नदी तटबंधों पर समेकित योजना के तहत सड़क संपर्कता, कृषि उत्पादन को बाजार सुलभता, हरित ऊर्जा उत्पादन, हरित आवरण संवर्धन कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुनपुन बराज योजना के संबंध में भी जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय पार्ट 2 के अंतर्गत हर खेत तक सिंचाई पहुॅचाने के कार्य में तेजी लायें। किसानों को सिंचाई का प्रबंध होने से उन्हें कृषि कार्य में काफी सहूलियत होगी। चतुर्थ कृषि रोड मैप में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि नदी तटबंधों पर हरित आवरण को बढ़ावा दें। वहां सोलर प्लेट लगायें ताकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिले। ऐसी व्यवस्था करें कि नहरों में पूर्ण क्षमता के साथ जलस्राव हो ताकि अंतिम छोर तक पानी पहुंचे एवं सिंचित क्षेत्र में बढ़ोतरी हो। जो भी प्रस्तावित नई कार्य योजनाओं की जानकारी दी गई है, उसका स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है। जल संचयन क्षेत्र में वृद्धि के लिए जो योजना बनाई गई है, उस पर भी तेजी से कम करें। पहाड़ी के तलहटी क्षेत्रों में भी जल संचयन क्षेत्र को विकसित करें। सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है।
बैठक में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, ऊर्जा विभाग के प्रधान सचिव संजीव हंस, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, अभियंता प्रमुख (सिंचाई) ईश्वर चंद्र ठाकुर, जल संसाधन विभाग के सलाहकार रविंद्र शंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं अभियंता गण मौजूद थे।

Related posts

देहरादून: राज्यपाल ने विजय दिवस पर शौर्य स्थल, देहरादून में वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने G.G.I.C कौलागढ़ में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा 2024’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ प्रदान किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया।

rktvnews

महेंद्रगढ़:नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत नमो घाट पर बच्चों के लिए क्विज, ओरिएंटेशन और सरदार पटेल पर आधारित कटपुतली शो का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सांदीपनि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के केन्द्र बनकर उभरे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment