RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

महाराजा कॉलेज में परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित!संयुक्त परिवार के भाव और प्रवाह को बचाना जरुरी:मेयर इंदु देवी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 07 अगस्त।कुटुंब प्रबोधन भोजपुर के तत्वावधान में स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन महाराजा कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इस आयोजन में प्रांत संयोजक अशोक कुमार साह , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भोजपुर विभाग व संघचालक डा. ओम् प्रकाश अग्रवाल और डा.ओम प्रकाश राय उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में मेयर इंदु देवी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो कमल कुमारी, संचालन डा.अशोक कुमार ‘सुबू ‘ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन, परिचय और अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया।
मुख्य अतिथि महापौर इंदु देवी ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा संयुक्त परिवार अभेद्य किला की तरह सुरक्षित होता है जिसमें रहने वाले सभी लोगों को सुख दुख की चिंता नहीं सताती है।हर सदस्य सुरक्षित महसूस करता है। सब के सहयोग से व्यक्तित्व निखारने का मौका मिलता है और सहज रूप से लक्ष्य प्राप्त होता है।संयुक्त परिवार के भाव व प्रवाह को बनाए रखने की जरूरत है।
डा.कमल कुमारी सिंह ने कहा कि अपना परिवार भारतीय संस्कारों से जुड़ा रहे तो समाज व राष्ट्र के सामने आनेवाली हर चुनौतियों का सामना करने में हमेशा सक्षम रहेगा। परिवार के माता-पिता, बड़े-बुजुर्ग,बच्चों के लिए समय दें और बचपन से हीं अच्छे संस्कार देने के प्रति सचेष्ट रहें।
प्रांतीय संयोजक अशोक कुमार साह ने कहा कि अनेक वांह्य आक्रमण के कारण अनेक संस्थाएं कमजोर हुई या समाप्त हुईं ,पर भारतीय परिवार संस्कार व संस्कृति का केन्द्र है, सनातन, संस्कृति और मजबूत राष्ट्र की एक तरह से गारंटी है।परिवार के बीच कुटुम्ब भाव को बनाए रखने, उसे मजबूत करने के लिए परिवार मिलन समारोह होते रहना जरूरी है।
डा.नंद जी दूबे ने अपने बौद्धिक में परिवार के अंदर संस्कारित वातावरण के निर्माण पर विशेष बल दिया।परिवार में नित्य मंगल प्रभात,मंगल भोजन,मंगल भजन और मंगल शयन होना चाहिए।बराबर सामाजिक व राष्ट्रीय दायित्वबोध जागृत रहना चाहिए।
द्वितीय सत्र में खेल का आयोजन और चित्रकला का भी प्रदर्शन हुआ। शिक्षक वीर नारायण सिंह जी के मार्गदर्शन में चित्राकला की विशेष जानकारी दी गई। अमरजीत जी,सरोज जी के नेतृत्व में दो प्रेरक गान प्रस्तुत किए गए।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिला संघचालक व महाराजा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा.ओम प्रकाश राय ने कहा कि इस कार्यक्रम के आयोजक, व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं,मंच संचालक और आप सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया,इसके लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।प्रो राय ने कहा कि राष्ट्रवाद ,भारतीय संस्कृति और भारतीय शिक्षा के उन्नयन के दिशा में किसी भी कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय हमेशा साथ है और भविष्य में भी रहेगा। स्वागत में प्रमुख द्वार पर आकर्षक रंगोली बना हुआ था।

Related posts

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज,आरा के शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के विधायकों से लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने और राज्य के पुनर्जागरण का नेतृत्व करने का आह्वान किया।

rktvnews

भोजपुर:मोदी सरकार के खिलाफ भारी गुस्सा और जनविछोभ:मीना तिवारी

rktvnews

22 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

आरपीएफ ने ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत अक्टूबर माह में 601 से अधिक बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया।

rktvnews

Leave a Comment