RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हर घर तिरंगा अभियान के तहत आरा पोस्ट ऑफिस में उपलब्ध है तिरंगा: डाक अधीक्षक ,भोजपुर

आरा/भोजपुर 08 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पोस्ट ऑफिस से आरा जिला वासियों को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया जाएगा । एक तिरंगे झंडे की कीमत ₹25 रखी गई है जिसे किसी भी पोस्ट ऑफिस से खरीद सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा तिरंगा झंडा मुख्य डाकघर आरा को उपलब्ध करा दिया गया है। डाक अधीक्षक पवन कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल विभाग द्वारा 20000 झंडा पोस्ट ऑफिस को उपलब्ध कराया गया है। सभी पोस्ट ऑफिस को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराया गया है जिसे लोगों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। जिसका मुख्य उद्देश्य जिले वासियों को आजादी के महत्व को बताना है उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा हर घर में तिरंगा झंडा लगाया जाए। इसी उद्देश्य के साथ हर घर तिरंगा अभियान को चलाया जा रहा है, पोस्ट ऑफिस से तिरंगा झंडा खरीदने के लिए लोग ऑनलाइन भी कर सकते हैं, ई पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी किया जा सकता है, ऑनलाइन करने के बाद 24 घंटे के अंदर पोस्ट ऑफिस द्वारा घर पर झंडा भिजवा दिया जाएगा। डाक अधीक्षक ने बताया कि दूरी के अनुसार इसमें कुछ ज्यादा समय भी लग सकता है और बताया कि तिरंगे को ऑनलाइन बुकिंग करने के लिए पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट epostoffice.gov.in पर जाएं, फिर आप ओपन प्रोडक्ट्स पर जा सकते हैं ।अब आप प्रोडक्ट पर क्लिक करते हैं , तो आपको सबसे पहले भारत का राष्ट्रीय ध्वज दिखाई देगा, इसके बाद आप कार्ट में इसे ऐड कर पाएंगे। 30 x 20 इंच का ( बीना फ्लैग पोल), ध्वज खरीदने के पहले आपको अपना अकाउंट रजिस्टर करना होगा या फिर आप गेस्ट के तौर पर भी लॉगइन कर सकते हैं, फिर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, ओटीपी सबमिट करें और फिर आपको एक नई विंडो पर ले जाया जाएगा जहां आपको अपना नाम पता और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी । एड्रेस डालने के बाद आपको पेमेंट करनी होगी। इसके बाद राष्ट्रीय ध्वज को आपके घर 15 अगस्त से पहले पहुंचा दिया जाएगा।

Related posts

चतरा:टीडीएस/टीसीएस पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

पशु चिकित्सा अधिकारी (पशुपालन विभाग) भर्ती-2019, 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा साक्षात्कार का चतुर्थ चरण।

rktvnews

पटना:BIADA की PCC बैठक में 13 औद्योगिक इकाइयों को 11.52 एकड़ भूमि आवंटित।

rktvnews

भोजपुर:161 किलो गांजा के साथ चार गांजा तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

रामगढ़:डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं, चल रहे निर्माण कार्य को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment